जबलपुरमध्य प्रदेश

Chhindwara News : खैरी पंथा गांव में कुएं में गिरा तेंदुआ का शावक, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सौंसर वन परिक्षेत्र से तेंदुए के शावक का कुएं में गिरने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से खैरी पंथा गांव में हड़कंप मच गया है। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर शावक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए शावक मोटर पंप के प्लेट फॉर्म पर बैठ गया था। शावक की उम्र 6 साल बताई जा रही है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण वन मंडल के सौंसर वन परिक्षेत्र के खैरी पंथा बीट का मामला है। जाखीवाड़ा गांव का एक किसान रविवार दोपहर अपने खेत गया हुआ था। जैसे ही उसने पानी निकालने के लिए कुएं में बाल्टी डाली तो तेंदुए का शावक गुर्राने लगा। किसान ने कुएं से पानी निकालने के लिए बाल्टी डाली तो उसे तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। किसान ने डरते हुए जब कुएं में झांककर देखा तो उसे मोटर पंप के पास तेंदुए का शावक बैठा नजर आया। इसके बाद किसान भागते हुए अपने घर आया और वन विभाग को जानकारी दी। रेस्क्यू टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशकत के बाद जैसे ही शावक को बाहर निकाला, वह अचानक भाग निकला। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर शावक को पकड़कर टीम के हवाले किया।

शावक के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

बता दें कि जिस क्षेत्र में तेंदुए का शावक कुएं में गिरा, वह वन परिक्षेत्र से लगा हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि शावक रात के अंधेरे में कुएं में गिर गया होगा। रेस्क्यू के बाद शावक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button