PlayBreaking News

छिंदवाड़ा में 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ :तीन नाबालिग राउंडअप, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। फिलहाल रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होगा कि आगे किन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
Follow on Google News
तीन नाबालिग राउंडअप, जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा  के महिला थाना क्षेत्र में 7 साल की एक बच्ची के साथ  छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ यह हरकत करने के आरोप में 9, 10 और 11 साल की उम्र के सात नाबालिगों को पुलिस ने राउंडअप किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह घटना सोमवार 29 जून की है।

प्रोग्राम में गई थी बच्ची

पीड़ित बच्ची अपने घर के पास एक सामाजिक कार्यक्रम में गई थी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ नाबालिग बच्चे उसे बहला-फुसलाकर पास ही एक मकान के पीछे सुनसान जगह पर ले गए। आरोप है कि वहां बच्चों ने उसके साथ 'बैड टच' किया। घर पहुंचकर परिजन को बताई पूरी बात घटना के बाद बच्ची काफी डरी-सहमी हालत में घर पहुंची। उसने रोते हुए परिजन को पूरी घटना बताई। बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग घबरा गए। बिना देर किए वे उसे महिला थाना लेकर पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी।

डरी सहमी हालत में पहुंची घर, फिर बताई सच्चाई

इस घटना के बाद बच्ची काफी डरी-सहमी हालत में घर पहुंची। उसने रोते हुए अपने परिवार को पूरी घटना बताई। वहीं बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने बिना देर किए वे उसे महिला थाना लेकर पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। साथ ही इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया और वे सख्त कार्रवाई की मांग करे रहे हैं। 

Breaking News

मामले की जांच शुरू

महिला थाना प्रभारी अरुणा वहाने ने बताया कि परिजन की शिकायत मिलते ही विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और घेराबंदी कर घटना में शामिल बताए जा रहे सातों बच्चों को राउंडअप कर लिया। जिसके बाद आगे तीनों ही बच्चों से पूछताछ की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, बिजली गिरने और तेज बहाव से 4 की मौत, अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया

 पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। फिलहाल रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होगा कि आगे किन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts