छत्तीसगढ़ प्लेन क्रेश मामला :कलेक्टर बोले-अभी तक किसी प्लेन का मलबा नहीं मिला

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्लेन क्रैश होने की सूचना की पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना पर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहाड़ी पर प्लेन का कोई मलबा नहीं मिला है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अब तक किसी प्लेन से संपर्क टूटने की पुष्टि नहीं हुई है।
कलेक्टर बोले-अभी तक किसी प्लेन का मलबा नहीं मिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की सूचना  की पुष्टि नहीं हो सकी है। जशपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह के मुताबिक मौके पर प्लेन का कोई मलवा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगी थी, जिससे ग्रामीणों को लगा कि प्लेन क्रैश हो गया है।

ग्रामीणों ने विस्फोट की बात नहीं सुनी

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में कुछ धुआं उठने की सूचना मिली थी। मौके पर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेंद सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों से जानकारी ली जा रही है । लेकिन अभी तक किसी ग्रामीणों ने विस्फोट होने की आवाज नहीं सुनी  और कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन को कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को झटका : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, 23 अप्रैल को होगी सुनवाई

अन्य राज्यों में ट्रैफिक कंट्रोल से भी की गई बात

कलेक्टर रोहित व्यास के मुताबिक घटना की सूचना के बाद झारखंड और ओडिशा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से भी बात की गई झारखंड एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का कहना है कि उनके कंट्रोल सिस्टम से जुड़ा कोई ऐसा प्लेन उस इलाके में नहीं उड़ रहा था, जिससे संपर्क टूटा हो। ओडिशा ने भी किसी प्लेन से संपर्क टूटने से इनकार किया।

चारभाठी क्षेत्र में उड़ रहा था एक प्लेन

लोगों का कहना है कि जशपुर के चारभाठी क्षेत्र में एक चार्टर्ड प्लेन उड़ रहा था। इसके कुछ देर बाद ग्रमीणों ने पहाड़ी से धुंआ उठता देखा, जिससे उन्हें लगा कि प्लेन क्रैश हो गया है।

ये भी पढ़ें: कोरबा में मौसम का कहर! आंधी-तूफान से ढही दीवार… मलबे में दबने से एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts