इंदौरमध्य प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसा : इंदौर के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, उदयपुर से लौट रहे थे 11 लोग

इंदौर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। शहर के जिंसी में रहने वाले एक परिवार के सभी लोग उदयुपर से इंदौर लौट रहे थे। हादसे के दौरान गाड़ी में 11 लोग सवार थे, जिसमें से सात लोग घायल हैं। बताया जाता है कि सभी लोग गमी में शामिल होने गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।

गमी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सोहेल पिता मुबारिक हुसैन (33), शाहिद पिता जाकिर हुसैन (25), राजा पिता जाकिर हुसैन (27), शकीला बी पति जाकिर हुसैन (50) की मौत हो गई। सात अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी गुरुवार को गमी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय हादसा हुआ।

हादसे में 3 लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए

जिंसी क्षेत्र के सुभाष मार्ग इलाके का रहने वाला परिवार बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि सोहेल प्लंबर का काम करता है। जबकि शाहिद, राजा और शकीला चूड़ी बनाने के काम से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए हैं। जिन का अंतिम संस्कार उदयपुर में ही किया जाएगा। वहीं सोहेल को इंदौर लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भोपाल : NIA कोर्ट ने सिमी के 4 आतंकियों को सुनाई उमकैद की सजा, इनमें दो को ट्रिपल उम्रकैद

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button