छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश,कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज रहे महापात्र ने संभाली छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कमान, राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में दिलाई शपथ। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश,कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

प्रेम कुमार, रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस महापात्र ओडिशा हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

/img/129/1788806053865

राज्यपाल ने दिलाई शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। शपथ के बाद राज्यपाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति की ओर से जारी वारंट का वाचन किया। इसके बाद राज्यपाल ने जस्टिस महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी।

ये भी पढ़ें: NEET मेरिट विवाद पर NSUI का हल्ला बोल: खाली थाली लेकर स्वास्थ्य मंत्री के निवास की ओर मार्च, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास ओडिशा हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्य करने का अनुभव है। उनकी नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को स्थायी नेतृत्व मिला है और अब न्यायिक प्रशासन की जिम्मेदारियां उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेंगी।

CM साय समेत दिग्गजों की मौजूदगी

मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी और अनुज शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी समारोह में शिरकत की।

/img/129/1788806077516

ये भी पढ़ें: रायपुर में पानी की किल्लत पर डिजिटल वार,15 टंकियां SCADA से जुड़ेंगी, स्मार्ट मीटर से तय होगा बिल

परिवार और हाईकोर्ट के जज भी रहे मौजूद

समारोह में जस्टिस कृष्ण राम महापात्र की धर्मपत्नी अनिता महापात्र भी मौजूद रहीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की भी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, महाधिवक्ता विवेक शर्मा और हाईकोर्ट बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

/img/129/1788806080155

ये भी पढ़ें: बीजापुर में CRPF का बड़ा एक्शन जंगल में छिपा था नक्सलियों का जखीरा, 14 नक्सल डंप बरामद

अब न्यायिक व्यवस्था की नई जिम्मेदारी

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र के मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। ओडिशा हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के तौर पर उनके अनुभव को देखते हुए उनकी नई जिम्मेदारी पर न्यायिक क्षेत्र की नजर रहेगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts