People's Update
Friday, February 20, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, February 20, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को गैरकानूनी बताकर रद्द किया
    राष्ट्रीय

    CG Election 2023 1st Phase : शाम 5 बजे तक हुई 71.11% वोटिंग, सभी 20 सीटों पर मतदान संपन्न

    Publish Date: 7 Nov 2023, 3:35 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है। 10 सीटों पर दोपहर 3 बजे मतदान खत्म हो गया है, जबकि अन्य 10 सीटों पर वोटिंग शाम 5 बजे तक जारी रही । चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अब तक 71.11 प्रतिशत मतदान हुआ है।  आंकड़ों पर नजर डालें तो भानप्रतापपुर में सबसे ज्यादा 79. 10 प्रतिशत और नक्सल प्रभावित बीजापुर में सबसे कम 40.98 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि अंतिम आंकड़ा बुधवार सुबह तक आने की उम्मीद है। वहीं, वोटिंग के बीच सुकमा में आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में  सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

    वोटिंग की अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें

    दोपहर एक बजे तक 44.55% वोटिंग

    छत्तीसगढ़ में एक बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर 61.83 प्रतिशत और बीजापुर में सबसे कम 20.09 प्रतिशत मतदान हुआ।
    • अंतागढ़ - 55.65 प्रतिशत
    • बस्तर - 44.14 प्रतिशत
    • भानुप्रतापपुर - 61.83 प्रतिशत
    • बीजापुर - 20.09 प्रतिशत
    • चित्रकोट - 34.16 प्रतिशत
    • दंतेवाड़ा - 41.21 प्रतिशत
    • डोंगरगांव - 39.00 प्रतिशत
    • डोंगरगढ़ - 41.10 प्रतिशत
    • जगदलपुर - 45.81 प्रतिशत
    • कांकेर - 61.80 प्रतिशत
    • कवर्धा - 41.67 प्रतिशत
    • केशकाल - 52.66 प्रतिशत
    • खैरागढ़ - 44.27 प्रतिशत
    • खुज्जी - 46.67 प्रतिशत
    • कोंडागांव - 54.04 प्रतिशत
    • कोंटा - 30.27 प्रतिशत
    • मोहला-मानपुर - 56.00 प्रतिशत
    • नारायणपुर - 46.00 प्रतिशत
    • राजनांदगांव - 38.00 प्रतिशत
    • पंडरिया - 39.44 प्रतिशत

    IED ब्लास्ट के बाद सुकमा में नक्सली हमला

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान मंगलवार (7 नवंबर) को सुकमा में नक्सली हमला हुआ। सुकमा में नक्सलियों ने बूथ-195 पर फायरिंग की। इससे पहले सुबह IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया था। बांदा मतदान केंद्र के करीब DRG जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई भी की। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    सुबह 11 बजे तक 22.18 प्रतिशत वोटिंग

    चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक राज्य में कुल 22.18 प्रतिशत वोटिंग हुई। देखें LIST...

    पंडिरया में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

    कवर्धा के पंडरिया में ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर दिया। यहां के भरेवापारा मतदान केंद्र पर एक भी वोट नहीं पड़ा। मतदान केंद्र के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। देखें वीडियो...

    छत्तीसगढ़ में सुबह 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

    छत्तीसगढ़ में सुबह 9 बजे तक 9.93 प्रतिशत मतदान हुआ। जानें अलग-अलग इलाकों में कितनी हुई वोटिंग-
    • खैरागढ़- 6 प्रतिशत
    • दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा- 10.18 प्रतिशत
    • नारायणपुर- 11 प्रतिशत
    • बस्तर- 4.89(3) प्रतिशत
    • बिजापुर- 4.50 प्रतिशत
    • मानपुर मोहल्ला- 9 प्रतिशत
    • राजनांदगांव- 8.34 प्रतिशत
    • सुकमा- 4.21 प्रतिशत
    • कांकेर में 16.48 प्रतिशत वोटिंग
    • कबीरधाम में 12.51 प्रतिशत वोटिंग
    • कोंडागांव में 13.39 प्रतिशत वोटिंग

    सुकमा में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

    मतदान के बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट किया गया। जिसमें CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। जवान को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया था, सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इसकी जानकारी दी।

    90 में से 20 सीटों पर हो रहा मतदान

    प्रदेश की 90 में से 20 सीटों पर आज यानी 7 नवंबर को मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में हुए इस मतदान के लिए कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 198 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं। आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 5303 मतदान केंद्र बनाए। वहीं, प्रदेश की शेष 70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। इन 5303 में से बस्तर संभाग की 12 सीटों के लिए कुल 2943 पोलिंग बूथ में से 1254 संवेदनशील और 148 अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इसके अलावा राजनांदगांव संभाग की 8 सीटों पर लगभग 300 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इस बार आयोग चुनावी निष्पक्षता को बढ़ाने के लिए इनमें से 2431 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की सुविधा भी रहेगी। इनके अलावा 200 बूथ ऐसे हैं जिनमें पूरी कमान महिलाओं के हाथ में सौंपी गई है।

    इन सीटों पर हुआ मतदान

    पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट (यहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ) मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा (यहां  सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही वोट डाले गए)

    सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम, वोटिंग का समय भी घटाया

    प्रदेश में दो चरणों में होने वाले मतदान के लिए अर्धसैनिक और सुरक्षाबलों के 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए जाएंगे। इनमें से 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी अन्य प्रदेशों से बुलाए गए हैं, जबकि 40 हजार जवान प्रदेश में तैनात DRG, STF, CAF, CRPF, और CISF से हैं। ये सभी सुरक्षा कर्मी दोनों चरणों में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। आज जिन 20 सीटों पर मतदान हुआ, उनके लिए कुल 5303 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इनमें से ये सीटें प्रदेश के सबसे ज्यादा संवेदनशील बस्तर और राजनांदगांव संभागों में आती हैं। यह इलाका नक्सल प्रभावित है और वहां नक्सलियों ने चुनाव के बहिष्कार की अपील भी की थी, ऐसे में यहां मतदान दल और वोटर्स की सुरक्षा के लिए खास एहतियात बरती गई। सुरक्षा के कारण यहां मतदान का समय भी घटाया गया। इसके साथ ही यहां के कुछ इलाकों में हेलीकॉप्टर से मतदान दलों को रवाना किया गया।

    इन बड़े नामों का फैसला आज

    आज हुए चुनाव में कई बड़े नामों की जीत-हार का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। कांग्रेस नेता मोहन मरकाम कोंडागांव, दीपक बैज चित्रकोट, कवासी लखमा कोंटा, मोहम्मद अकबर कवर्धा, दलेश्वर साहू डोंगरगांव से प्रत्याशी हैं। उधर, बीजेपी की तरफ से पूर्व सीएम रमन सिंह राजनांदगांव, केदार कश्यप नारायणपुर और विक्रम उसेंडी अंतागढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी की किस्मत का फैसला 3 दिसंबर को ईवीएम में डाले गए वोटों की काउंटिंग के बाद ही स्पष्ट होगा। इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में राज्य के कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष और 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता रहे। इसके अलावा 69 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने भी अपना वोट डाला। ये भी पढ़ें- CG Assembly Elections : 20 सीटों पर आज EVM में कैद हो जाएगा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, राजनांदगांव और बस्तर संभाग में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी वोटिंग

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को गैरकानूनी बताकर रद्द किया

    डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका...अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को गैरकानूनी बताकर रद्द किया

    भारतीय क्रिकेटर ने Instagram पर लिखा अपने दिल का पूरा हाल

    राहुल चाहर की शादी टूटी...भारतीय क्रिकेटर ने Instagram पर लिखा अपने दिल का पूरा हाल

    न्यूयॉर्क में AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ डेटिंग, सिंगल लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन

    अनोखा ऑफर :न्यूयॉर्क में AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ डेटिंग, सिंगल लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन

    बहनों में बढ़ रही ईर्ष्या, ये विकराल रूप ले उससे पहले ही उसे नियंत्रित करना जरूरी

    हाईकोर्ट की टिप्पणी :बहनों में बढ़ रही ईर्ष्या, ये विकराल रूप ले उससे पहले ही उसे नियंत्रित करना जरूरी

    मामले में यूथ कांग्रेस के 4 नेता गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को अन्य की तलाश

    प्री-प्लान्ड था AI समिट शर्टलेस प्रदर्शन :मामले में यूथ कांग्रेस के 4 नेता गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को अन्य की तलाश

    12वीं क्लास के टॉपर ने मां-बाप सहित छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

    बैतूल में ट्रिपल मर्डर ;12वीं क्लास के टॉपर ने मां-बाप सहित छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

    कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई

    सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई

    33 मासूमों के यौन शोषण में दंपती को फांसी, पीड़ितों को मुआवजा

    पॉक्सो एक्ट में सख्ती :33 मासूमों के यौन शोषण में दंपती को फांसी, पीड़ितों को मुआवजा

    दिखा यश का एक्शन अवतार

    'केजीएफ’ स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी :दिखा यश का एक्शन अवतार

    रणबीर कपूर बन सकते हैं मोहित सूरी की अगली फिल्म का हिस्सा

    रणबीर कपूर बन सकते हैं मोहित सूरी की अगली फिल्म का हिस्सा

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....