Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, AK-47, LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, AK-47, LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन जारी
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फिलहाल जवान मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके से मारे गए नक्सलियों के शव समेत AK-47, LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।

नक्सली गतिविधि की सूचना पर चलाया अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेंड्रा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल में डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे।

मुठभेड़ में कई नक्सली के घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल जब लेंड्रा गांव के जंगल में था तब मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां नौ नक्सलियों के शव, एक एलएमजी ऑटोमेटिक हथियार, बीजीएल लांचर और अन्य हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए गए। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के साथ, इस वर्ष अब तक बीजापुर जिले सहित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 42 नक्सली मारे गए हैं। सुकमा जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में है जहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। ये भी पढ़ें- Money Laundering Case : AAP सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 6 महीने बाज जेल से आएंगे बाहर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts