
पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया है। आतंकी हाफिज सईद को 31 साल जेल की सजा सुनाई है। बता दें कि कोर्ट ने टेरर फंडिंग के दो मामलों में सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, हाफिज टेरर फंडिंग के मामलों में अभी कोट लखपत जेल में सजा काट रहा है।
कोर्ट ने लगाया जुर्माना
कोर्ट ने हाफिज सईद की सारी संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया। इसके साथ ही सईद पर 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
26/11 के मास्टरमाइंड को सजा
साल 2008 में मुंबई के 26/11 हमलों के लिए जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के नेतृत्व वाला लश्कर-ए-तैयबा जिम्मेदार था। इस हमले में 6 अमेरिकी लोगों के साथ 166 लोगों की मौत हुई थी।
हाफिज सईद वैश्विक आतंकी घोषित!
जमात उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है। वही अमेरिका ने उसके सिर पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा हुआ है।
कब हुई थी गिरफ्तारी ?
जुलाई साल 2019 में हाफिज सईद को काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था। फरवरी 2020 में आतंकवाद निरोधी अदालत द्वारा 11 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।
ये भी पढ़ें- UPTET Results : यूपीटीईटी का रिजल्ट जारी, 6 लाख 60 हजार अभ्यर्थी हुए पास; इस लिंक पर देखें परिणाम