CG NEWS: छत्तीसगढ़ में फिर बदली मौसम, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
CG Weather Alert: फिर बदली मौसम, बारिश की होगी जोरदार वापसी
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है।
आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हुई है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 17 और 18 जुलाई को बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय रही।
17 से 20 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 और 18 जुलाई को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है । वहीं 19 और 20 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि इन दिनों किसी बड़े रेड या ऑरेंज अलर्ट की संभावना नहीं जताई गई है।
गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
लगातार बारिश के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर झमाझम बारिश है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत ।मिली।
बीते 24 घंटे का मौसम कैसा रहा
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: CG विधानसभा में फर्जी ग्राम सभा पर घमासान: भूपेश ने सरकार को घेरा, खाद वितरण पर भी उठे सवाल
मौसम विभाग की लोगों से अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने, खुले मैदानों से दूर रहने और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। किसानों और यात्रियों को भी मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।












