PlayBreaking News

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्टेम एजुकेशन का शुभारंभ, CM बोले- भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में गढ़े हैं नए कीर्तिमान

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान मॉडल और नवाचारों पर लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन
Follow on Google News
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्टेम एजुकेशन का शुभारंभ, CM बोले- भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में गढ़े हैं नए कीर्तिमान
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कहा कि विज्ञान, नवीनतम तकनीकों और अनुसंधान ने भारत को विश्व के शीर्ष राष्ट्रों में स्थान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाई है। वे भोपाल में विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा प्रणाली में विज्ञान और तकनीक का अधिकतम उपयोग कर आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा और खगोल विज्ञान के महत्व को भी रेखांकित किया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि भारत ने खगोल विज्ञान और गणित के कई सिद्धांत सबसे पहले प्रतिपादित किए, जिनमें गुरुत्वाकर्षण और ब्रह्मांडीय संरचना से जुड़ी धारणाएं शामिल हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नवीनतम तकनीकों के उपयोग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

  • ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन STEM एजुकेशन' का भोपाल में शुभारंभ किया गया।
  • महान वैज्ञानिक सीवी रमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
  • विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और नवाचार मॉडल्स का अवलोकन किया।
  • फसल बीमा क्षमता विकास कार्यक्रम, विज्ञान मंथन यात्रा, उद्यमिता विकास कार्यक्रम जैसी कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया।
  • मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और वीआईटी भोपाल के बीच शोध और विज्ञान नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने कोविड टीकाकरण और डिजिटल पेमेंट्स जैसी व्यवस्थाओं से विज्ञान में वैश्विक पहचान बनाई।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद की भूमिका

मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्टार्टअप्स, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञान के प्रति जागरूकता और शोध को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान उत्सव, राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन और पेटेंट एवं प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण जैसी योजनाएं लागू की जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत का स्वर्णिम काल चल रहा है और विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में यह नया युग है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवीनतम तकनीकों में दक्षता हासिल करने का संदेश दिया। ये भी पढ़ें- महाकुंभ पर बनेगी फिल्‍म, लीड रोल निभाएंगे अभिषेक बनर्जी और शहाना गोस्वामी, ‘महासंगम’ का फर्स्ट लुक आया सामने
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts