
उज्जैन। श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन द्वारा गुरुवार को ब्रह्मा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भगवान परशुराम की अष्टधातु की विशालकाय प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
समाज की विभिन्न विभूतियों को किया सम्मानित
दरअसल, श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन द्वारा भगवान परशुराम की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को ब्रह्मा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर शैलेषा नंद गिरी महाराज भागवताचार्य आचार्य अखिलेश महाराज मौजूद रहे। इस मौके पर अतिथियों ने समाज की विभिन्न विभूतियों को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम संयोजक पार्षद माया त्रिवेदी और राजेश त्रिवेदी को बधाई देते हुए आयोजन की सराहना की।
#उज्जैन : #परशुराम_ब्राह्मण_संगठन द्वारा #ब्रह्मा_सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान #परशुराम की विशालकाय अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया।#भगवान_परशुराम #भगवान_परशुराम_जन्मोत्सव #Ujjain #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/8ieKs6lst7
— Peoples Samachar (@psamachar1) April 21, 2023
शहर में विशाल चल समारोह निकलेगा
शहर में पहली बार हुए ब्रह्मा सम्मेलन में हजारों समाजजन शामिल हुए, जिन्होंने सामाजिक एकता और शहर में भगवान परशुराम की विशालकाय अष्ट धातु की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया। पार्षद माया त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार को भगवान परशुराम की जयंती पर विशाल चल समारोह निकाला जाएगा।
(इनपुट- संदीप पांडला)