हमास ने तीन इजराइली बंधकों को रिहा किया, इजराइल 183 फिलिस्तीनी कैदियों को करेगा आजाद, सीजफायर समझौते के तहत हुई पांचवीं अदला-बदली

तेल अवीव। गाजा युद्ध के बीच इजराइल और हमास के बीच चल रहे कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत शनिवार को हमास ने तीन इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहा किए गए बंधकों के नाम एली शराबी (52), ओहद बेन अमी (56) और ओर लेवी (34) हैं। इन तीनों को रेडक्रॉस को सौंप दिया गया, जो इन्हें गाजा से निकालकर इजराइल ले गई।
रिहाई के बाद जारी हुई तस्वीरों में तीनों बंधक काफी दुबले और बीमार दिख रहे हैं। इसके बदले में, इजराइल 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। यह अदला-बदली 19 जनवरी को कतर में हुए सीजफायर समझौते के तहत की गई है, जो तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर बड़ा हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था। इस हमले के कुछ घंटों बाद ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया था।

कैसे हुई यह रिहाई
सीजफायर डील के तहत हमास और इजराइल के बीच बंधकों की पांचवीं अदला-बदली हुई है। इस समझौते के प्रभावी होने के बाद से अब तक कुल 16 इजराइली और 5 थाई नागरिकों को रिहा किया जा चुका है।