Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CDS का हेलीकॉप्टर क्रैश, डीएनए से होगी शवों की पहचान, फोटो के जरिए देखिए भयानक हादसा...

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार सुबह सेना का हेलीकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश हो गया। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। डीएनए जांच से शवों की पहचान की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू टीम के साथ आग बुझाते नजर आए। देखिए...

रेस्क्यू टीम में शामिल स्थानीय लोग

[embed]https://twitter.com/ANI/status/1468498247261966336?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1468498247261966336%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpeoplesupdate.com%2Farmy-helicopter-crashes-in-coonoor-tamil-nadu-14-people-including-cds-bipin-rawat-were-on-board-11-dead%2F[/embed] [caption id="attachment_12121" align="aligncenter" width="1040"] भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश हुआ।[/caption] [caption id="attachment_12122" align="aligncenter" width="1200"] सेना के हेलीकॉप्टर में क्रैश होते लगी आग, उठी लपटे।[/caption]                                                    घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम, स्थानीय लोगों के साथ बुझाई आग। [caption id="attachment_12126" align="aligncenter" width="1152"] हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू टीम पहुंची तो बुरी तरह से जल चुके शव मिले।[/caption]

चाय बागान के पास क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

चाय बागान से घिरे इसी जगह पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1468530807857762305[/embed] [caption id="attachment_12127" align="aligncenter" width="960"] हादसे के बाद यहां बड़ी तादाद में स्थानीय लोग जमा हो गए।[/caption]

हेलीकॉप्टर में ये लोग थे सावार

क्रैश हुए हेलीकॉप्टर में सेना के कई अधिकारी मौजूद थे। इसमें सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे। https://twitter.com/ANI/status/1468540386591215617

14 में से 13 की हुई मौत

तमिलनाडु में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। डीएनए जांच से शवों की पहचान की जाएगी।

हेलीकॉप्टर पूरी तरह से जलकर खाक हुआ

हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। भारतीय वायुसेना ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के बाद का जो वीडियो सामने आया है, उसमें चौपर पूरी तरह से जलकर खाक हुआ दिख रहा है। ऐसे में यह भीषण हादसा तमाम आशंकाओं को भी जन्म देता है। ये भी पढ़े: CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, कल संसद में बयान देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; जनरल के परिजनों से की मुलाकात
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts