PlayBreaking News

CCPA का बड़ा एक्शन:बिना सहमति सर्विस चार्ज वसूलने पर 41 रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई, Chaayos समेत कई बड़े नाम शामिल

अब रेस्टोरेंट आपकी अनुमति के बिना बिल में सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकेंगे। CCPA ने Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है।
Follow on Google News
बिना सहमति सर्विस चार्ज वसूलने पर 41 रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई, Chaayos समेत कई बड़े नाम शामिल
AI Generated Image

देशभर में रेस्टोरेंट्स की ओर से ग्राहकों की अनुमति के बिना बिल में सर्विस चार्ज जोड़ने के मामलों पर CCPA ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद CCPA ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 41 रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। ग्राहकों ने शिकायतों के साथ अपने बिल भी जमा किए थे जिनमें बिना सहमति सर्विस चार्ज जोड़े जाने के प्रमाण मिले। जांच के बाद CCPA ने इसे उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन और अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस माना है।

बिना अनुमति सर्विस चार्ज वसूलना कानून के खिलाफ

उपभोक्ता मामलों के विभाग के तहत काम करने वाली CCPA ने स्पष्ट किया है कि किसी भी रेस्टोरेंट या होटल द्वारा ग्राहक की सहमति के बिना बिल में सर्विस चार्ज जोड़ना कानून का उल्लंघन है। उपभोक्ता संरक्षण कानून की धारा 2(47) के तहत इस तरह की वसूली को अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस की श्रेणी में रखा गया है। यानी कोई भी रेस्टोरेंट ग्राहकों पर सर्विस चार्ज देने का दबाव नहीं बना सकता।

दिल्ली हाईकोर्ट ने भी CCPA के नियमों को माना सही

सर्विस चार्ज विवाद पर 28 मार्च 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था। अदालत ने कहा था कि CCPA द्वारा जारी दिशा-निर्देश पूरी तरह वैध हैं और रेस्टोरेंट्स ग्राहकों से जबरन सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकते। इस फैसले के बाद CCPA को नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने का स्पष्ट कानूनी आधार मिल गया।

CCPA के नियम क्या कहते हैं?

CCPA ने 4 जुलाई 2022 को होटल और रेस्टोरेंट्स के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनके अनुसार-

  • कोई भी होटल या रेस्टोरेंट बिल में स्वत: सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकता।
  • सर्विस चार्ज को किसी दूसरे नाम से भी वसूला नहीं जा सकता।
  • ग्राहक चाहे तो सर्विस चार्ज देने से इनकार कर सकता है।
  • सर्विस चार्ज नहीं देने पर ग्राहक के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता।
  • सर्विस चार्ज जोड़कर उस पर GST वसूलना भी नियमों के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें: Instagram पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक का खेल! दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे दो बड़े डिजिटल क्रिएटर्स

Chaayos पर 50 हजार रुपये का जुर्माना

CCPA ने इस मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई Chaayos (Sunshine Teahouse Private Limited) के खिलाफ की है। प्राधिकरण ने कंपनी पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही ग्राहकों से वसूला गया सर्विस चार्ज लौटाने और बिलिंग सॉफ्टवेयर में तत्काल बदलाव करने का आदेश दिया है ताकि भविष्य में किसी भी आउटलेट पर सर्विस चार्ज स्वत: न जुड़े।

इन बड़े रेस्टोरेंट्स पर भी हुई कार्रवाई

Chaayos के अलावा कई अन्य प्रमुख रेस्टोरेंट्स और कैफे चेन भी CCPA की कार्रवाई के दायरे में आए हैं। इनमें Blue Tokai, China Gate Restaurant, Barbeque Nation, Foo Restaurant, La Pino'z/La Opera French Bakery (जांच के अनुसार संबंधित इकाई), Zorro Luxury Night Club सहित कई अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। इनमें से कई संस्थानों को ग्राहकों से वसूला गया सर्विस चार्ज लौटाने, बिलिंग सिस्टम में बदलाव करने और CCPA के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। बाकी मामलों की जांच और सुनवाई भी जारी है।

ये भी पढ़ें: Meta Down: दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, प्रोफाइल और स्टोरीज लोड होने में आ रही दिक्कत

आम ग्राहकों पर क्या होगा असर?

इस कार्रवाई का सबसे बड़ा फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। अब रेस्टोरेंट्स ग्राहकों की अनुमति के बिना बिल में 5% से 10% तक सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकेंगे। इससे ग्राहकों को अपने बिल पर अधिक नियंत्रण मिलेगा, अनावश्यक भुगतान से बचत होगी और होटल-रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही डिजिटल बिलिंग सिस्टम में भी बदलाव किए जाएंगे जिससे भविष्य में ऐसी शिकायतों की संभावना कम होगी।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts