PlayBreaking News

मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI टीम, दिल्ली के डिप्टी सीएम बोले- स्वागत है... हम कट्टर ईमानदार हैं

Follow on Google News
मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI टीम, दिल्ली के डिप्टी सीएम बोले- स्वागत है... हम कट्टर ईमानदार हैं
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। इस बात की जानकारी देते हुए मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि, 'सीबीआई आई है, उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं, लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।'

शिक्षा और स्वास्थ्य के अच्छे काम रोकने की कोशिश!

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि, अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता। ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा। [caption id="attachment_40049" align="aligncenter" width="600"] मनीष सिसोदिया के घर पहुंची सीबीआई की टीम[/caption]

केजरीवाल ने साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, CBI का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच-रेड हुईं, कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा। जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार NYT के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी।

शराब पॉलिसी को लेकर LG ने की थी जांच की सिफारिश

माना जा रहा है कि सीबीआई की ये कार्रवाई दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी को लेकर है। दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया था। इस रिपोर्ट में मनीष सिसोदिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं? दरअसल, दिल्ली का एक्साइज विभाग मनीष सिसोदिया के अधीन है। ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार पर संकट के बादल! एलजी ने आबकारी नीति पर उठाए सवाल… होगी CBI जांच, AAP ने कहा- केजरीवाल की प्रसिद्धि से डर गए…    
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts