MP News: अलीराजपुर में गांजे की खेती पर पुलिस का छापा, 1 करोड़ का माल जब्त
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में गांजे की अवैध खेती का खुलासा हुआ है। आम्बुआ, उदयगढ़, आजाद नगर और जोबट थाने की संयुक्त टीम ने छोटा इटारा के डुडवा फलिया में दो खेतों पर छापा मारकर गांजे के पौधे जब्त किए। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया है।

























