Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चुनाव ड्यूटी पर जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, नायब तहसीलदार सहित 5 लोग घायल

मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बता दें कि चुनाव ड्यूटी पर जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में नायब तहसीलदार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मस्तराम गुर्जर सहित 3 लोग घायल हुए हैं। ये घटना कचनार तहसील की बताई जा रही है। ये भी पढ़ें : MP पंचायत चुनाव: सीएम शिवराज बोले- कांग्रेस का प्रयास था चुनाव न हो, ओबीसी को न मिले आरक्षण का लाभ

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, महुआखेड़ा गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो गया। इसके बाद कार सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में तहसील में बाबू का काम करने वाले विनीत मिश्रा और पटवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया है। ये भी पढ़ें : MP पुलिस कमिश्नर सिस्टम: 1 जनवरी से शुरू होंगे पुलिस के दो कोर्ट, भोपाल के थाने 4 जोन में बटेंगे

चुनाव कार्य में लगी थी कार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, चुनाव कार्य में लगी कार हादसे का शिकार हो गई। वहीं सभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय और गंभीर घायलों का इलाज ग्वालियर में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts