PlayBreaking News

मुंबई : बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हादसा, एंबुलेंस और 4 कारों में टक्कर; 5 की मौत, देखें Video

Follow on Google News
मुंबई : बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हादसा, एंबुलेंस और 4 कारों में टक्कर; 5 की मौत, देखें Video
मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के करीब 3 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस और 4 कारों में टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 8 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, सी लिंक पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी। इससे पहले एंबुलेंस घायलों को ले जाती, तभी अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और वहां पहले से खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में वहां खड़े लोग आ गए। हादसे के बाद सी लिंक पर चीख पुकार मच गई। ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 25 लोगों की मौत

घटना CCTV में कैद

मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर हुआ हादसा CCTV में कैद हो गया। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक तेज रफ्तार कार ने वहां खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ हों। https://twitter.com/psamachar1/status/1577510078827331589?s=20&t=uhsR_rG7VzPvr3BCaEy2Qw अन्य राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts