इंदौरमध्य प्रदेश

Khandwa News : कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में नए साल के दिन एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें एक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में भाई-बहन एवं मां शामिल है। कार सवार सभी लोग ओंकारेश्वर के रहने वाले हैं। ये हादसा इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भोजाखेड़ी और देशगांव के बीच हुई है।

आमने-सामने हुई भिंड़त

जानकारी के मुताबिक, ओंकारेश्वर के रहने वाला पूरा परिवार कार में सवार होकर खंडवा जा रहे थे। इस दौरान ट्रक इंदौर की तरफ जा रहा था। तभी भोजाखेड़ी के आगे चढ़ाव पर आमने-सामने दोनों की भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार इनपुन भोगावां के रहने वाले मंशाराम पाल की मौत हो गई।

मृतक रिटायर्ड पोस्टमैन था। वहीं, ओंकारेश्वर निवासी डॉ. किशोर पिता बलीराम महाजन (50), उनकी बहन प्रमिला बाई पिता बलीराम (60) तथा मां रूक्मिणीबाई पति बलीराम (75) घायल हैं। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि पूरा परिवार खंडवा के मयूर विहार में हो रहे सत्संग में शामिल होने आ रहे थे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही छैगांव माखन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। वहीं हादसे की वजह निर्माणाधीन फोरलेन पर सकड़ा रास्ता होना बताया जा रहा है। ट्रक घाट पर चढ़ाई कर रहा था, तभी ओवरटेक करते समय कार को चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें: Indore News : बिल्डिंग से कूदकर युवती ने किया सुसाइड, सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी, जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button