डेंगू से बचाव के लिए अस्पतालों, दफ्तरों, स्कूलों में चलेगा अभियान

भोपाल। राजधानी में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल यह है कि अक्टूबर माह में अब तक आए 216 डेंगू केस के साथ कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 555 हो गई है। इसको देखते हुए मलेरिया विभाग और नगर निगम मिलकर अभियान चलाएंगे। इसके तहत डेंगू की रोकथाम के लिए अब सरकारी दμतरों के साथ स्कूल-कॉलेज में भी सघन अभियान चलाया जाएगा। मालूम हो कि दμतरों और स्कूलों में फॉगिंग न होने की खबर पीपुल्स समाचार ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद एसीएस हेल्थ से लेकर कलेक्टर तक ने मलेरिया विभाग और नगर निगम के फॉगिंग अमले की संयुक्त बैठक ली। साथ ही सर्वे कार्य में तेजी लाने और एक क्षेत्र में एक सप्ताह तक फॉगिंग करने को कहा गया। मलेरिया विभाग का कहना है कि सरकारी अस्पतालों, दफ्तरों, स्कूल- कॉलेजों में अभियान चलाकर लार्वा को नष्ट करने का कार्य किया जाएगा। यही नहीं, अब एक क्षेत्र में एक हμते तक लार्वा सर्वे होगा, ताकि लार्वा को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। गुरुवार को बैरागढ क्षेत्र में अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि यह मौसम डेंगू के लार्वा के लिए अनुकूल है।
ये दी जा रही समझाइश
- अपने- अपने घरों के आसपास सफाई की निगरानी करें।
- एक हμते से ज्यादा कहीं पर पानी जमा न होने दें, उसे खाली करें।
- पानी की टंकी, गमले व फ्रिज के ट्रे की समय-समय पर जांच करें।
- बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं।
कलेक्टर ने दिए हैं आदेश
- मलेरिया विभाग, नगर निगम के स्वास्थ्य अमले के साथ मिलकर सयुंक्त प्लान तैयार करे।
- संवेदनशील इलाकों में डेंगू लार्वा सर्वे के साथ स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जाए।
- एक क्षेत्र में एक सप्ताह तक लगातार फॉगिंग करें।
- अभियान चलाकर डेंगू लार्वा को नष्ट किया जाए।
- जलभराव वाली जगहों पर गंबूसिया मछली डाली जाए।
डेंगू के 7 और चिकनगुनिया का एक नया मरीज मिला
इधर, मंगलवार को भी शहर में डेंगू के 7 और चिकनगुनिया का एक नया मरीज सामने आया। वहीं आंकड़ों की बात करें, तो इस साल अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में डेंगू के 424 मरीज सामने आ चुके हैं। अब तक शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 555 हो गई है। कलेक्टर ने मलेरिया विभाग और निगम को सौंपी जिम्मेदारी
6 साल में डेंगू की स्थिति
साल डेंगू केस जांचें 2018 738 5,648 2019 1,893 5,790 2020 74 1,081 2021 735 6,213 2022 675 6,955 2023 555 8,991





















