UP-उत्तराखंड समेत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग शुरू, विपक्षी गठबंधन की पहली परीक्षा

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। आज उत्तर प्रदेश की घोसी, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर, केरल में पुथुपल्ली, उत्तराखंड की बागेश्वर एवं झारखंड की डुमरी सीट पर वोटिंग हो रही है। 8 सितंबर को चुनावी नतीजे आएंगे।
इसमें सबसे दिलचस्प मुकाबला यूपी की घोसी सीट पर है जहां समाजवादी पार्टी छोड़कर आए दारा सिंह चौहान बीजेपी के उम्मीदवार हैं। वहीं एसपी के उम्मीदवार को कांग्रेस, आप और लेफ्ट ने समर्थन दिया है। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर बीजेपी के दिवंगत नेता चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास मैदान में है उनके खिलाफ कांग्रेस ने बसंत कुमार को उतारा है।
[embed]https://twitter.com/ANI/status/1698873099750645784[/embed]





















