Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू के उधमपुर में हादसा:100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 21 की मौत; 29 से ज्यादा घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामनगर से आ रही एक बस कगोत इलाके के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई।
Follow on Google News
100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 21 की मौत; 29 से ज्यादा घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामनगर से आ रही एक बस कगोत इलाके के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।

Twitter Post

सुबह 10 बजे हुआ हादसा, 50 यात्री थे सवार

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे जिनमें ज्यादातर लोग रोजाना काम के लिए रामनगर से उधमपुर जा रहे थे। हादसे के बाद 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: कोरबा में मौसम का कहर! आंधी-तूफान से ढही दीवार… मलबे में दबने से एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल

टायर फटने से बिगड़ा संतुलन

घायलों के अनुसार बस ओवरलोड थी और तेज रफ्तार में चल रही थी। कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे में बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बस की चपेट में आया ऑटो

बस खाई में गिरने से पहले सड़क पर एक ऑटो-रिक्शा को भी अपनी चपेट में लेती हुई गई। ऑटो में सवार लोगों को चोटें आईं लेकिन उनकी जान बच गई।

सेना ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे सेना के काफिले ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बाद में प्रशासन की टीम और क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया और घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों का इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

Twitter Post

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी और घायलों का इलाज जारी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर सड़क पर उतरी BJP : भोपाल में ‘जन आक्रोश’ का बड़ा प्रदर्शन, CM का विपक्ष को कड़ा संकेत - नारी अपमान नहीं भूलेगी

ओवरलोड और तेज रफ्तार बनी वजह

स्थानीय लोगों और यात्रियों के मुताबिक बस की ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार इस हादसे की मुख्य वजह रही। टायर फटने के बाद ड्राइवर बस को संभाल नहीं सका और बड़ा हादसा हो गया। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts