Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, FIR के बाद आरोपी बिल्डर फरार

भोपाल में एक बड़े बिल्डर पर गंभीर आरोप लगने के बाद वह फरार हो गया है। आशियाना बिल्डर्स से जुड़े बिल्डर रमन बूलचंदानी के खिलाफ एमपी नगर थाने में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, FIR के बाद आरोपी बिल्डर फरार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़े बिल्डर पर गंभीर आरोप लगने के बाद वह फरार हो गया है। आशियाना बिल्डर्स से जुड़े बिल्डर रमन बूलचंदानी के खिलाफ एमपी नगर थाने में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है।

    नौकरी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं

    पुलिस के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है। उसकी मुलाकात दिसंबर 2024 में आरोपी से हुई थी। आरोप है कि रमन बूलचंदानी ने उसे नौकरी का लालच देकर अपने ऑफिस में रखा और धीरे-धीरे शादी का वादा कर नजदीकियां बढ़ाईं। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी उसे कोर्टयार्ड मैरियट होटल ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

    शादी का वादा कर चुप कराता रहा

    युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। इस दौरान आरोपी बार-बार शादी का वादा कर उसे चुप कराता रहा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान कई बार उसके साथ संबंध बनाए गए और उसे धमकाकर तीन बार गर्भपात भी कराया गया।

    परिवार पर भी धमकाने के आरोप

    मामले में आरोपी के परिवार के सदस्यों पर भी दबाव बनाने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उसे डराने-धमकाने की कोशिश की गई।

    ये भी पढ़ें: इंदौर : बजट सम्मेलन में वंदे मातरम नहीं गाने पर विवाद, सभापति और दो पार्षदों के बयान दर्ज हुए, जानें पूरा मामला

    शिकायत में देरी

    इस मामले में आरोपी की रसूखदारी का असर भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने सबसे पहले कोलार थाने में शिकायत की थी, लेकिन उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि मामला एमपी नगर का है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद शुक्रवार को एमपी नगर पुलिस ने केस दर्ज किया।

    आरोपी की तलाश जारी

    एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही उसके परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अगर अन्य लोगों के नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts