ताजा खबरराष्ट्रीय

दिल्ली में फर्जी प्रॉपर्टी स्कीम में 30 करोड़ की धोखाधड़ी, बिल्डर गिरफ्तार

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने निवेशकों के साथ 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक रियल एस्टेट कारोबारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि निजी एस्टेट डेवल्पर कंपनी के निदेशक आरोपी हरिंदर बशिष्ठा (49) को 13 जनवरी को हिरासत में लिया गया था और वह अब न्यायिक हिरासत में है। यह मामला 24 मई 2022 को सुनील गुप्ता द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर आधारित है। शिकायत के आधार पर तीन जून 2022 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सुनील गुप्ता और कई अन्य पीड़ितों ने बिल्डर पर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-III में एक बिल्डिंग परियोजना में आवासीय इकाई खरीदने के लिए धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, यह परियोजना 2009 में शुरू की गयी थी और इसके अंतर्गत ऑफिस स्पेस, आवासीय इकाई, एक कमर्शियल मॉल और अन्य सुविधाओं का वादा किया गया था।

आज की अन्य खबरें…

गुजरात में सीवेज पंपिंग स्टेशन में सफाई के दौरान हादसा, दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

सुरेंद्रनगरगुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के पाटडी कस्बे में मंगलवार को भूमिगत सीवेज पम्पिंग स्टेशन की सफाई के लिए घुसे दो मजदूरों की संदिग्ध तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर के समय हुई। दोनों मजदूर सफाई के लिए सुरक्षा उपकरण के बिना पम्पिंग स्टेशन में घुसे और संदिग्ध तौर पर दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पाटडी थाने के एक अधिकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों के बेहोश होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जयेश पाटडिया और चिराग पाटडिया के रूप में हुई है, जो पाटडी नगर पालिका के संविदा कर्मचारी थे। यह घटना मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के पाटडी दौरे से एक दिन पहले हुई।

हरियाणा में टोहाना से विधायक रहे कर्म सिंह डांगरा का निधन, 104 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

हिसारहरियाणा में टोहाना से विधायक रहे कर्म सिंह डांगरा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 104 वर्ष के थे। उन्होंने हिसार के जिंदल अस्पताल में सुबह तीन बजे अंतिम सांस ली, जहां उन्हें दो दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। डांगरा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डांगरा में किया गया। डांगरा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1960 में फतेहाबाद जिले के डांगरा गांव का सरपंच बनकर की थी। वर्ष 1977 में वह फतेहाबाद जिले की टोहाना विधानसभा सीट से जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने। उन्होंने हरियाणा खादी बोर्ड के चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

UP के फतेहपुर में तेज रफ्तार बस ट्रेलर से टकराई, 24 से ज्यादा छात्राएं घायल

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज शैक्षिक भ्रमण पर कानपुर जा रही छात्राओं की बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 24 से अधिक छात्राएं घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि बिंदकी थाना क्षेत्र के बिंदकी में स्थित जीजीआईसी की लगभग तीन दर्जन छात्राएं एक बस पर सवार होकर शैक्षिक भ्रमण पर जा रही थी कि ओंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी के पास बस खड़े ट्रेलर में टकरा गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया है। कुछ छात्राओं को कानपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राम प्रकाश सिंह कानपुर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

संबंधित खबरें...

Back to top button