अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रीय

US Shooting : अमेरिका के कंसास शहर में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका के मिसौरी राज्य के कंसास शहर में एक बार में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। कंसास शहर पुलिस के अनुसार, दो पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे पीड़ित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य घायलों को अस्पताल मे भर्ती किया गया है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। फिलहाल, गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

आज की अन्य खबरें…..

जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं को ले जा रहा वाहन पलटा, एक महिला की मौत; 24 घायल

कटरा/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को लेकर माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 24 अन्य लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसा कटरा के बाहरी इलाके में मुर्री के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ। उन्होंने बताया कि वाहन में 30 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चें भी शामिल थे। सभी मंदिर में दर्शन के बाद लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस की टीम सहित बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंचाया, जहां जयपुर की नीतिका को मृत घोषित कर दिया गया। कटरा के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट अंग्रेज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ‘तेज रफ्तार से वाहन चलाना’ बताया गया है।

मैक्सिको में कार शो के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 रेसर्स की मौत

मैक्सिको में एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आई है। उत्तरी मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया में शनिवार को एक कार रेसिंग शो के दौरान गोलीबारी हो गई। इस दौरान 10 रेसर्स की मौत हो गई है। जबकि, 9 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हमला एनसेनडा शहर के सैन विसेंट क्षेत्र में एक ऑल-टेरेन कार रेसिंग शो के दौरान हुआ। घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने 911 पर कॉल किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबी बंदूक वाले लोग एक ग्रे वैन से बाहर निकले और गैस स्टेशन पर मौजूद प्रतिभागियों पर शूटिंग शुरू कर दी। हमले के बाद स्टेट पुलिस, मरीन, फॉयर ब्रिगेड और मैक्सिकन रेड क्रॉस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।

संबंधित खबरें...

Back to top button