अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

दबाव में आकर नहीं बनाएंगे ‘स्त्री 2’: राजकुमार राव

अबुधाबी। अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उनकी सफल हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ का दूसरा भाग भी उसी ईमानदारी और स्नेह के साथ बनाया जाएगा, जिससे मूल फिल्म बनाई गई थी। पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म 2018 में कमाई के मामले में सबसे सफल और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों में शुमार रही थी। निर्माताओं ने पिछले महीने निर्देशक अमर कौशिक के साथ मिलकर फिल्म का दूसरा भाग बनाने की पुष्टि की थी। राव ने शुक्रवार को आईफा रॉक्स पुरस्कार समारोह के दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि ‘स्त्री’ हम सभी के लिए बहुत खास है। अमर और मैंने चर्चा की कि हम इसे दबाव में नहीं बनाएंगे। हम इसे उसी तरह की ईमानदारी और प्यार से बनाएंगे, जिससे हमने पहला भाग बनाया था। हम दूसरे भाग में भी वही ईमानदारी बनाए रखेंगे।

आज की अन्य खबरें….

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी गिरफ्तार, ग्रेनेड बरामद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के चंदूसा इलाके के नागबल गांव में आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने श्रंज नागबल क्रॉसिंग में एक चलित वाहन जांच चौकी (एमवीसीपी) स्थापित की। उन्होंने बताया कि श्रंज से नागबल की ओर आ रहे एक व्यक्ति ने सुरक्षाबलों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए शख्स की पहचान लारीडूरा चंदूसा निवासी मोहम्मद अशरफ मीर के रूप में हुई है, जो लश्कर के एक आतंकवादी के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मीर आत्मसमर्पण कर चुका आतंकवादी है। मीर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान और महिला नक्सली घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के प्रतापपुर के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक जवान और एक महिला नक्सली घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कांकेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पुलिस जवानों का एक दल ग्राम मरकाचुआ की ओर जा रहा था, तभी घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें सीमा सुरक्षाबल का एक जवान विकास सिंह और एक महिला नक्सली घायल हो गए। घायल महिला की पहचान नक्सली डिवीजन की सदस्य फगनी के रूप में हुई है।

भूमध्य सागर में 500 शरणार्थियों से भरी एक नाव लापता, 24 मई को हुआ था आखिरी संपर्क

भूमध्य सागर में 500 शरणार्थियों से भरी एक नाव लापता हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरणार्थियों से उनकी नाव का आखिरी बार संपर्क 24 मई यानी कि बुधवार सुबह हुआ था। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने तलाश एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस नाव में एक नवजात और एक गर्भवती महिला भी मौजूद है। हाल ही में इटली के इमरजेंसी एनजीओ ने बताया उनकी लाइफ सपोर्ट शिप ने शरणार्थियों की नाव को 48 घंटे से ढूंढ रही है।

संबंधित खबरें...

Back to top button