अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान के पेशावर पुलिस लाइन्स की मस्जिद में धमाका, 25 की मौत… 90 से ज्यादा घायल

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में बनी एक मस्जिद के अंदर धमाका हुआ है। इस धमाके में अबतक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 90 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। ब्लास्ट पेशावर में पुलिस लाइंस के पास में स्थित मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया। इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

अन्य बड़ी खबरें भी पढे़ं…

एअर इंडिया पेशाब मामले में आरोपी शंकर मिश्रा की जमानत पर फैसला सुरक्षित

आरोपी शंकर मिश्रा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब कांड को लेकर दिल्ली की एक अदालत ने आरोपी शंकर मिश्रा की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। पुलिस ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा है कि, 26 नवंबर 2022 को हुई इस घटना से भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई है। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को धमकी दी थी। कोर्ट 31 जनवरी को जमानत पर फैसला सुना सकती है।

साउथ अफ्रीका में बर्थडे पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग, 8 लोगों की मौत

केप। साउथ अफ्रीका के पूर्वी शहर केप के गेकेबेरा इलाके में एक बर्थेडे पार्टी के दौरान बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले में जन्मदिन मनाने वाले व्यक्ति की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम 5.15 – 5.30 बजे दो बंदूकधारियों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें...

Back to top button