इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

अमेरिका की एक झील में तैरने के दौरान लापता हुए दो भारतीय छात्रों के मिले शव

न्यूयॉर्क। अमेरिका के इंडियाना की एक झील में तैरने के दौरान लापता हुए दो भारतीय छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धांत शाह (19) और आर्यन वैद्य (20) दोनों 15 अप्रैल को अपने कुछ दोस्तों के साथ इंडियानापोलिस शहर से लगभग 64 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित मोनरो झील में तैरने गए थे, लेकिन वे बाहर नहीं आए। दोनों इंडियाना विश्वविद्यालय के ‘केली स्कूल ऑफ बिजनेस’ के छात्र थे। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान मौसम संबंधी खराब परिस्थितियों के कारण बाधित हुआ, लेकिन दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

अन्य खबरें भी पढ़ें…

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक निजी बस और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर की एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में चार यात्रियों की मौके पर मौत हप गयी और 22 लोग घायल हो गये। घटना रविवार को तड़के बंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरहे-अंबेगांव में स्वामी नारायण मंदिर के पास हुई। पुलिस के अनुसार नीता ट्रेवल्स के स्वामित्व वाली एक निजी लग्जरी बस कोल्हापुर से डोंबिवली के लिए आज सुबह रवाना हुई इस दौरान पुणे-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरहे-अंबेगांव में स्वामी नारायण मंदिर के पास चीनी की बोरियों से लदा एक ट्रक तेज रफ्तार से बस से टकरा गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

इंदौर के बाणगंगा इलाके में मिला युवक का अधजला शव

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक का अधजला शव मिला है। मामला बाणगंगा इलाके के वाल्मीकि नगर का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया यह हत्या लग रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं इलाके में पुलिस अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब : मोगा के गुरुद्वारा से अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने आखिरकार 36 दिन बाद खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को मोगा के गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया है। अजनाला कांड के बाद से वह फरार चल रहा था। अमृतपाल को बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा। तीन दिन पहले ही भगोड़े की पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार (21 अप्रैल) को अमृतसर एयरपोर्ट  पर रोका गया था। पूरी खबर पढ़ें…

संबंधित खबरें...

Back to top button