कोरोना वाइरसताजा खबरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजमेंट में हुआ बदलाव, वेंकटचारी श्रीकांत बने कंपनी के नए CFO

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार (24 मार्च) को मैनेजमेंट में बड़े बदलाव किए। उन्होंने वेंकटचारी श्रीकांत को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) बनाया है। 1 जून 2023 से वे CFO पद की कमान संभालेंगे। 65 साल के आलोक अग्रवाल की जगह श्रीकांत को यह पद सौंपा गया है। आलोक अग्रवाल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 30 साल पूरे कर लिए हैं। वहीं वेंकटचारी श्रीकांत 14 साल से कंपनी से जुड़े हुए हैं।

अन्य खबरें भी पढ़ें…

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 5 अप्रैल तक सुनवाई टली

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 5 अप्रैल तक के लिए टाल दी है। ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।

PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पारित

पीएम मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया है। ब्रिटेन की मीडिया संस्था- बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाइफ से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसमें 2002 में गुजरात में हुई हिंसा और दंगों के दौरान नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने और करीब 20-21 साल पुरानी घटनाओं का जिक्र है।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में हादसा, शादी से लौट रहे 15 लोग घायल

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 महिलाएं, 1 बच्ची और 9 पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार रात एक शादी समारोह से लौटने के दौरान बुरहानपुर के हतनूर के पास सामने से आ रही कार को बचाने की वजह से गाड़ी गड्डे में चली गई। जिसकी वजह से सभी घायल हो गए। सभी घायल बुरहानपुर के फोपनार गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

कोरोना के 1,590 नए केस दर्ज, 146 दिन बाद मिले इतने संक्रमित

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,590 मरीज सामने आए हैं। ये संख्या पिछले 146 दिनों में सबसे ज्यादा है। वहीं 6 लोगों की मौत हो गई। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 8,601 हो गई है।

देश में कोरोना की ताजा स्थिति

कुल एक्टिव केस – 8,601

कुल संक्रमित – 4,47,02,257

कुल डिस्चार्ज – 4,41,62,832

कुल मौतें – 5,30,824

दैनिक पॉजिटिविटी दर – 1.33%

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर – 1.23%

मृत्यु दर – 1.19%

रिकवरी दर – 98.79%

महाराष्ट्र में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

बीते 24 घंटों में हुई 6 मौतों में से 3 महाराष्ट्र और 1-1 मौत कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड में हुई। वहीं अब मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,824 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, डेली पॉजीटिविटी रेट 1.33% और वीकली पॉजीटिविटी रेट 1.23% रही।

संबंधित खबरें...

Back to top button