राष्ट्रीय

संयुक्त किसान मोर्चा ने रामलीला मैदान में 20 मार्च को बुलाई महापंचायत, केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी

नई दिल्ली। राजधानी के रामलीला मैदान में एक बार फिर किसान जुटने वाले हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने 20 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, किसान 20 मार्च सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक यहां बैठक करेंगे। 11 राज्यों से AIKMS (ऑल इंडिया किसान मजदूर सभा) के हजारों सदस्य रामलीला मैदान कूच करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान इस दौरान MSP जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरेंगे।

अन्य खबरें भी पढ़ें…

CBSE की स्कूलों को चेतावनी, 1 अप्रैल से पहले शुरू न करें नया सेशन

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 1 अप्रैल से पहले नया सेशन शुरू करने के खिलाफ स्कूलों को चेतावनी दी है। CBSE के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि, नया एकेडमिक सेशन 1 अप्रैल से पहले शुरू करने से स्टूडेंट्स में चिंता और थकान पैदा होने का खतरा है। कम समय सीमा में सिलेबस को पूरा करने के लिए सेशन को समय से पहले शुरू करना गल्त है, स्कूल ऐसा न करें।

126 दिन बाद एक दिन में कोरोना के 800 से ज्यादा केस दर्ज

नई दिल्ली। भारत में H3N2 इन्फ्लूएंजा के साथ-साथ कोरोना मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश में शनिवार को 126 दिन के बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के 800 से अधिक मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 841 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5,389 हो गई है।

वहीं देश में कुल कोरोना संक्रमित मामले 4,46,94,349 हो गए हैं। बीते दिन चार मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,799 हो गई है। मरने वाले व्यक्तियों में एक झारखंड, एक महाराष्ट्र और दो केरल के थे। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,58,161 हो गई है और डेथ रेट 1.19% है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में नदी में बहे 6 लोग, 4 की मौत; 2 लापता

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सोनभद्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से बड़ा हादसा हो गया। यहां शुक्रवार शाम मछली पकड़ने गए 6 लोग नदी में आए तेज बहाव में बह गए। इनमें से 4 की मौत हो गई, मृतकों में 3 महिलाएं और एक बच्चा है। वहीं 2 लापता बताए जा रहा है, जिनकी तलाश की जा रही है। हादसा रामपुर बरकोनिया में घाघर नदी में हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बस पलटने से बिहार के 4 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नेशनल हाईवे-44 पर झेलम ब्रिज के पास राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस के पलट गई। हादसे में बिहार के 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 3 लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई जबकि 1 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान बिहार के नसरुद्दीन अंसारी, राजकिरण दास, सलीम अली और कैशर आलम के रूप में हुई है।

संबंधित खबरें...

Back to top button