अंतर्राष्ट्रीयजबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

रीवा में तीन बहनों की तालाब में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

मध्य प्रदेश के रीवा में शनिवार दोपहर तीन बहनों की डूबने से मौत की खबर सामने आई है। मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पचपहरा तालाब में डूबने से तीन बहनों की मौत हो गई। इनमें दो सगी और एक चचेरी बहन थी। मृतकों की पहचान काजल साकेत (9), साधना साकेत (7) और सोहानी साकेत (8) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक तीनों बहनें तालाब में नहाने के लिए गई थीं, तभी अचानक गहरे पानी में चली गईं। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

आज की अन्य खबरें…

बेंगलुरु के नगरबावी इलाके में बड़ा हादसा, एक होटल में इडली बॉयलर फटने से महिला समेत 3 लोग झुलसे

बेंगलुरु के नगरबावी इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एक होटल में स्टीम-बेस्ड इडली बनाने वाली मशीन का बॉयलर फट गया। इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान ऐश्वर्या (19), रवि कुमार (20) और कार्तिक (18) के रूप में हुई है।

एफिल टावर को बम से उड़ाने की धमकी, टूरिस्ट को बाहर निकाला; अफरा-तफरी मची

फ्रांस के एफिल टावर को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद एफिल टावर को खाली करा दिया गया है। यहां से टूरिस्ट को बाहर निकाला गया है। आसपास के इलाकों से भी लोगों को दूर कर दिया गया है। इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। बम निरोधक विशेषज्ञों के साथ-साथ पुलिस पूरे इलाके की तलाशी ले रही है।

रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड… मलबे में दबी कार, केदारनाथ जा रहे 5 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर लैंडस्लाइड के कारण 100 मीटर से भी ज्यादा सड़क का हिस्सा पूरी तरह वॉश आउट हो गया। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से एक कार उसकी चपेट में आ गई। इस दौरान 5 यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री केदारनाथ जा रहे थे। 12 घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया। शनिवार को गाड़ी में पांच शव मिले। मृतकों में से एक गुजरात का रहने वाला था। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलवामा में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, खुदकुशी का कारण अज्ञात

फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने खुदकुशी कर ली। अवंतीपोरा में ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात उन्हें करीब 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। जांच करने पर चुरसू इलाके में सिपाही अजय कुमार मृत मिला। खुदकुशी के कारणों अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को संज्ञान में लिया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

संबंधित खबरें...

Back to top button