ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एमपी दौरा, कल सागर में जनसभा को करेंगे संबोधित

भोपालकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल अपने एक दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रदेश के सागर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उनके साथ मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार खड़गे कल सुबह भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद खड़गे और कमलनाथ भोपाल से हेलीकॉप्टर से सागर जाएंगे।

आज की अन्य खबरें…

नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में आज एक नक्सली को मार गिराया गया। वहीं, घटनास्थल से दो बंदूक बरामद की गई। एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि ओरछा थाने के तहत सुबह पुलिस का एक संयुक्त दल गश्त में निकला था। जैसे ही ग्राम भठबेड़ा के जंगल में पहुंचा घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें एक नक्सली मारा गया। एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर सर्चिंग करने पर दो बंदूक जिसमें 315 रायफल तथा 12 बोर बंदूक बरामद की गई।

MP में BJP को बड़ा झटका, निवाड़ी से भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल

मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हैं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। निवाड़ी से भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि रोशनी यादव कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। बता दें कि रोशनी यादव मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव की पुत्रवधू हैं।

ED ने कोलकाता में कई स्थानों पर छापे मारे, स्कूलों में रोजगार घोटाले की जांच को लेकर कार्रवाई

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्कूलों में हुए कथित रोजगार घोटाले की जांच के सिलसिले में सोमवार को कोलकाता और उसके आस-पास कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच एजेंसी की ओर से जिन स्थानों की तलाशी ली जा रही है, उनमें सुजॉय कृष्ण भद्र से जुड़ा न्यू अलीपुर इलाके में एक निजी कंपनी का कार्यालय और एक फ्लैट शामिल हैं। भद्र को कथित घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। जांचकर्ताओं ने दावा किया कि ‘कालीघाट के काकू’ के नाम से मशहूर भद्र इस कंपनी के मामलों को देखते थे। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- हम इस कंपनी के माध्यम से किए गए धन के फर्जी हस्तांतरण के संबंध में कुछ दस्तावेजों की तलाश कर रहे हैं। ईडी इस कथित घोटाले में धनशोधन से जुड़े पहलू की जांच कर रहा है। इस मामले में शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ओडिशा में तेज रफ्तार कार का कहर… दो कांवड़ियों की मौत, 11 गंभीर घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिले में वेथनाई-वेगिपुट रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला समेत दो कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि, 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक कावड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ब्रह्मपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी 11 घायल कावड़ियों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब 17 कावड़िए सोमवार को श्रावण के अवसर पर पूजा करने के लिए अस्का से अरखपुर तारकेश्वर मंदिर की ओर जा रहे थे।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हादसा, अनियंत्रित होकर कंटेनर से 5 गाड़ियां टकराई; 2 की मौत

महाराष्ट्र। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर कंटेनर ने पांच गाड़ियों को मारी टक्कर। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हुई यह घटना पुणे से मुंबई जाते वक्त 35 किलोमीटर दूर हुआ। कंटेनर मुंबई जाने वाली लेन को छोड़कर पुणे जाने वाली लेन पर पलट गया, जिसके बाद भीषण दुर्घटना हुई। इस हादसे में पांच कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

संबंधित खबरें...

Back to top button