ताजा खबरराष्ट्रीय

Haryana Assembly Election : BJP में नहीं थम रही बगावत, कालांवाली के पूर्व विधायक बलकौर सिंह कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़हरियाणा में सिरसा जिले के कालांवाली के पूर्व विधायक सरदार बलकौर सिंह ने भाजपा को छोड़कर शनिवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और कालांवाली से कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी शीशपाल सिंह भी मौजूद थे।

आज की अन्य खबरें…

हिमाचल प्रदेश में बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 घायल

चंबा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चंबा डिपो की एक बस पंजाब के पठानकोट में हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार रात पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे पर हुआ। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, पठानकोट पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बस चंबा से अमृतसर जा रही थी। बस में कुल 41 लोग सवार थे। हादसा बुंगल बधानी गांव के समीप मामून कैंट क्षेत्र में पेश आया। बताया जा रहा है कि बस सड़क पर अचानक पलट गई, जिससे बस के आगे के शीशे टूट गए और यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें अधिकतर लोग चंबा के हैं। वहीं, कुछ घायल बिहार और अमृतसर के हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तेलंगाना में आफत बनी बारिश, बाढ़ से 29 लोगों की मौत

हैदराबादतेलंगाना में हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ में 29 लोगों की मौत हो गई। राज्य की एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने बताया कि 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच दर्ज की गई वर्षा के आधार पर राज्य के 33 में से 29 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत कार्य के लिए 3-3 करोड़ रुपए जारी किए जा रहे हैं। जिला अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस में कुमारी ने उन्हें भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर सोमवार दोपहर से पहले विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा।

मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के परिजनों को अनुग्रह राशि दी जाएगी और जिला अधिकारियों से उन 29 लोगों का ब्यौरा भेजने को कहा गया है, जिनकी जान चली गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी सोमवार को राहत और पुनर्वास उपायों पर विचार-विमर्श के लिए एक बैठक करेंगे। राज्य सरकार ने प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बारिश और बाढ़ से 5,438 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान जताया है।

नोएडा में तेज बारिश से मकान की छत गिरी, 7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के छोलस गांव में शनिवार को तेज बारिश में एक घर की छत गिरने से 7 लोग मलबे में दब गए। जिनमें से चार की हालत गंभीर है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छोलस गांव के सैफ अली के मकान की छत तेज बारिश के कारण शनिवार को गिर गई। छत गिरने से सैफ अली (34), शकीला (50), अली खान (2), सोहन (4), शाहिद (34), शान (8) और तैमूर (3) मलबे में दब गए। उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर चार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें...

Back to top button