Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या खुद को भगवान समझते हो? बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, 5 रेस्टोरेंट फिर खुलेंगे

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शनिवार को महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के काम करने के तरीके पर कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि अधिकारी न तो अदालत के आदेश समझते हैं न ही एक्ट और अपने नियमों को ठीक से पढ़ते हैं, इसके बावजूद कार्रवाई कर देते हैं।
क्या खुद को भगवान समझते हो? बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, 5 रेस्टोरेंट फिर खुलेंगे
क्या खुद को भगवान समझते हो? बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई फटकार

मामला मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के पांच रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड किए जाने से जुड़ा था। हाईकोर्ट ने नई रिपोर्ट के आधार पर पांचों रेस्टोरेंट को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी, क्योंकि रिपोर्ट में सामने आया कि अब ये प्रतिष्ठान फूड सेफ्टी नियमों के 88 प्रतिशत मानकों का पालन कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि खाद्य स्वच्छता जरूरी है, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई अनुपातिक और उचित होनी चाहिए।

FDA ने शुरुआती जांच के बाद सस्पेंड किए थे लाइसेंस

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने महाराष्ट्र FDA के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। FDA ने 21 अगस्त को शुरुआती जांच के बाद MCA के पांच आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए थे। FDA की दलील थी कि रेस्टोरेंट का संचालन M/s Shirke Infrastructure कर रहा था, जबकि लाइसेंस MCA के नाम पर जारी थे। इसी कार्रवाई को MCA ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

ये भी पढ़ें: बारिश में बहन को चादर से ढका, कुत्ते को भी भगाया... रक्षाबंधन पर नन्हे भाई का वीडियो वायरल

कोर्ट ने अधिकारियों के काम करने के तरीके पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने FDA के अधिकारियों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि अधिकारी ने नौसिखिए की तरह काम किया और उचित कारण बताए बिना आदेश जारी कर दिए। अदालत ने यह भी कहा कि अधिकारी ने फूड सेफ्टी कानून के तहत जरूरी कानूनी विश्लेषण नहीं किया और नियमों के अनुरूप कार्रवाई नहीं की।

88 फीसदी मानकों का पालन, पांचों रेस्टोरेंट फिर खुलेंगे

हाईकोर्ट के सामने पेश की गई नई रिपोर्ट में बताया गया कि MCA के पांचों रेस्टोरेंट अब फूड सेफ्टी नियमों के 88 प्रतिशत मानकों का पालन कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि जब प्रतिष्ठान अब नियमों के अनुरूप हैं, तो लाइसेंस का निलंबन जारी नहीं रखा जा सकता। इसके बाद निलंबन आदेश वापस ले लिया गया और पांचों रेस्टोरेंट को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी गई।

Breaking News

FDA को नई नीति पर विचार करने का सुझाव

अदालत ने सुनवाई के दौरान FDA को एक नीति पर विचार करने का सुझाव भी दिया। कोर्ट ने कहा कि बड़े रेस्टोरेंट की अपनी वेबसाइट होनी चाहिए, जहां ग्राहक हाइजीन, खाने और स्वाद को लेकर अपनी राय साझा कर सकें। अदालत के मुताबिक इससे लोगों को रेस्टोरेंट की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बेहतर जानकारी मिल सकती है।

MCA को फिर नोटिस देगा FDA

FDA ने शनिवार को कोर्ट को बताया कि वह MCA को नया नोटिस जारी करेगा। साथ ही M/s Shirke Infrastructure के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर MCA का पक्ष सुना जाएगा। इसके बाद सभी तथ्यों और कारणों को ध्यान में रखते हुए नया आदेश जारी किया जाएगा। कोर्ट ने भी साफ किया कि खाद्य स्वच्छता सुनिश्चित करना जरूरी है, लेकिन कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए जिससे प्रतिष्ठानों को सुधार और नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा सके।

ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ में MP के 7 लोग फंसे, अनूपपुर की दो बहनें सुरक्षित मिलीं; 5 की तलाश जारी

तुकाराम मुंढे के बाद चर्चा में महाराष्ट्र FDA

महाराष्ट्र का FDA पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में है। इसकी वजह नए FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे हैं, जिन्होंने पद संभालने के तीन महीने के भीतर 1100 से ज्यादा छापे मारे और 165 लाइसेंस सस्पेंड किए। विभाग ने पूरे प्रदेश में नकली पनीर पर भी बैन लगाया और हाईकोर्ट की कैंटीन में भी कार्रवाई की। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts