भोपालमध्य प्रदेश

MP News : सागर में डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित, BMC डीन से अपशब्द कहने का जताया विरोध

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के डॉक्टरों ने संभागायुक्त के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दिया है। संभागायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत की पहल के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित हो गई है। शनिवार सुबह से डॉक्टर हड़ताल पर रहे। उन्होंने डीन के साथ अभद्रता का विरोध किया।

आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित

डॉ. रावत ने बताया कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी मिलने पर उनसे बात की गई। उनकी बात सुनने के तत्काल पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया एवं सोमवार तक उनकी समस्याओं को हल करने के लिए आश्वासन दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉ. उमेश पटेल ने बताया कि संभागायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत के आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित किया गया है।

सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सर्वेश जैन ने हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा कर दी, जिसके बाद सभी डॉक्टर काम पर लौट आए है। हड़ताल स्थगित होने के बाद मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की गतिविधियां अब प्रतिदिन की तरह सामान्य हो गई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बुधवार को साप्ताहिक वीडियो कांफ्रेंसिंग थी। इस दौरान प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के जिम्मेदारों से बात की जा रही थी। एसीएस मोहम्मद सुलेमान ने बातचीत के दौरान बीएमसी डीन डॉ. आरएस वर्मा को डांटते हुए अपशब्द कहे। इससे सभी कर्मचारी आहत हैं। इसके विरोध में सभी डॉक्टर हड़ताल पर थे।

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button