Naresh Bhagoria
11 Dec 2025
केप केनवरल। चांद की धरती पर पहली बार ब्लू घोस्ट ने कदम रखा। अमेरिका की एक एक निजी कंपनी ने अंतरिक्ष में पहली बार ब्लू घोस्ट उतार कर इतिहास रच दिया। निजी कंपनी ने अपने अंतरिक्ष यान को रविवार को चांद पर उतारा है। कंपनी ने यह प्रयोग अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए किया है। बता दें, फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ब्लू घोस्ट लैंडर स्वचालित रूप से चंद्रमा की कक्षा से उतरा, जिसका लक्ष्य चंद्रमा के उत्तरपूर्वी छोर पर स्थित प्रभाव बेसिन में स्थित प्राचीन ज्वालामुखी गुंबद की ढलानों पर पहुंचना था।
कंपनी के मिशन कंट्रोल ने बताया कि हम चांद पर हैं। साथ ही उसने बताया कि लैंडर की स्थिति स्थिर है। टेक्सास स्थित कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने इस अंतरिक्ष यान को विकसित किया है। बता दें, दो अन्य कंपनियों के लैंडर के भी इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है।
एक दशक पहले स्थापित स्टार्टअप फायरफ्लाई को एक सहज, सीधी लैंडिंग ने ऐसा पहला निजी संगठन बना दिया है, जिसने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर उतारा है। केवल पांच देशों रूस, अमेरिका, चीन, भारत और जापान ने ही ऐसी सफलता मिलने का दावा किया है। फ्लोरिडा से जनवरी के मध्य में प्रक्षेपित किए गए 6 फुट 6 इंच (2 मीटर) लंबे लैंडर ने नासा के लिए चंद्रमा पर 10 प्रयोग किए। चंद्रमा की ओर जाते हुए, ब्लू घोस्ट ने अपने गृह ग्रह की अद्भुत तस्वीरें भेजीं।