Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा, 58 लोगों की सूची जारी, यहां देखें लिस्ट

भोपाल। मप्र पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी की तैयारियों जोरों पर चल रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति से भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार ने युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की।

भाजपा नेता पुत्रों को जगह नहीं मिली

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सूची में ऐसा पहली बार हुआ है, जब नेता पुत्रों को कार्यसमिति में जगह नहीं मिली। सिर्फ पूर्व मंत्री दीपक जोशी के पुत्र जयवर्धन जोशी व जबलपुर कैंट से विधायक अशोक रोहाणी के पुत्र जय रोहाणी को शामिल किया गया है। वह इसलिए, जयवर्धन पिछले दो साल से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय हैं। बता दें कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव की नाराजगी के बाद अब युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने अपनी टीम का एलान किया है।

58 है सूची में कार्यसमिति सदस्यों की संख्या

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा जारी सूची के मुताबिक कार्यसमिति सदस्यों की संख्या 58 है। इस बार ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, बालाघाट व राजगढ़ से दो-दो सदस्य बनाए गए हैं, जबकि भोपाल से 4 ओर इंदौर से 6 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। भोपाल से लकी गुप्ता, दीपेश यादव, श्रुति सिंह और कपिल शर्मा को जगह मिली है। इंदौर से महेंद्र चौहान, सतीश बैरागी, करण करोसिया, विजय चौहान, नयन सोनी व शुभम गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। इन दोनों जिलों को छोड़कर लगभग सभी जिलों से एक कार्यकर्ता को लिया गया है। भाजयुमो में पहली बार युवाओं को मौका दिया गया है। वैभव पवार की टीम में 20 से 35 साल के युवा हैं। इसमें 45-46 साल उम्र तक के सदस्य बनाए गए थे। यहां देखें लिस्ट :- ये भी पढ़े: CM Shivraj ने दिए निर्देश : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन होगी परीक्षा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts