इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

BJP युवा मोर्चा में अनुशासन तार-तार : इंदौर में कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष को पीटा, मामले ने पकड़ा तूल, नोटिस जारी

इंदौर। इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वैभव पवार के सामने भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की मोर्चे के एक अन्य राज्य पदाधिकारी के कथित समर्थकों ने पिटाई कर दी। शनिवार को हुई यह घटना रेस्तरां (होटल) में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसके कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वहीं इस मामले में प्रदेश भाजयुमो इकाई ने प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ को नोटिस थमा दिया है। इस नोटिस में उनकी हरकत को घोर अनुशासनहीनता करार देते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

कांग्रेस ने साधा निशाना

मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस भी इस मामले पर जमकर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस के मीडिया विंग के चेयरमैन केके मिश्रा ने इसे भाजपा की असलियत से जोड़ते हुए तंज कसा है। इधर, इस मामले की जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को दे दी गई है। पार्टी से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस मामले में फिलहाल शुभेंद्र गौड़ पर गाज गिरना तय माना जा रहा हैं।

मिश्रा को समर्थकों ने पीटा

दरअसल, शनिवार देर शाम इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र की एक होटल में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा कार्यक्रम को लेकर योजना बना रहे थे। वहीं पर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी होने के बाद कार्यकर्ता भिड़ गए, जिसके बाद इतना हंगामा हुआ कि सभी कार्यकर्ता एकत्र हो गए।

विवाद बढ़ने पर भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा कि भाजपा कार्यकर्ता और कुछ अन्य लोगों के साथ हाथापाई हुई मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पवार भी मौजूद थे। बीच-बचाव करने पर उनका भी कुर्ता फट गया। वहीं घटना में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ के पिता पर गलत टिप्पणी करने पर सौगात मिश्रा की पिटाई करना बताई जा रही है।

मारपीट में फटा कुर्ता

मौके पर मौजूद कई प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सभी कार्यकर्ता होटल के अंदर बैठकर बातचीत कर रहे थे उसी दौरान लात घूंसे चले किसी का कुर्ता फटा तो किसी की टेबल टूट गई। यह हंगामा लगभग आधे घंटे तक चला। इस पूरी घटना में कई कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मारपीट करते हुए बाहर निकल गए, लेकिन विवाद बड़ा होने के बाद सभी ने भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को इसकी जानकारी दी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button