Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आज BJP मना रही ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'... कार्यकर्ता निकालेंगे मौन जुलूस, चलाया जाएगा सफाई अभियान

आज BJP मना रही ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'... कार्यकर्ता निकालेंगे मौन जुलूस, चलाया जाएगा सफाई अभियान
भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। वहीं अब बीजेपी 1947 में देश के विभाजन के कड़ुवे दौर को भी अनोखे अंदाज में याद करने जा रही है। बीजेपी विभाजन की विभीषिका की याद में देशभर में मौन जुलूस निकालेगी और स्वच्छता का अभियान चलाएगी।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम पांच बजे दिल्ली के जंतर मंतर से विभाजन विभीषिका दिवस को मनाने की शुरुआत करेंगे और मौन जुलूस में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि नेता और कार्यकर्ता देश के सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर मौन जुलूस निकालेंगे और भारत के बंटवारे के दौर की विभिषिका को याद करेंगे।

विस्थापन के बाद आए लोगों से संपर्क करेंगे भाजपा नेता

भाजपा नेता विस्थापन के बाद आए लोगों में से 7500 परिवारों से 13 सितंबर तक संपर्क साधेगी। उन परिवारों के लोगों से पिता, दादा, नाना द्वारा बताए विभाजन के किस्से सुनेंगे। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि विभाजन के बाद लाखों की तादाद में लोग विस्थापित हुए थे। इनमें से बहुत से लोग स्वतंत्रता सेनानी थे। ऐसे लोगों को सम्मानित करना और उनको प्रतिष्ठित करना जरूरी है। उनके सम्मान में सफाई अभियान चलाया जाएगा और पार्टी के कार्यकर्ता देश भर में मौन जुलूस निकालेंगे। ये भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga: आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, जानें राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के नियम
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts