अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

NDA का हिस्सा बनी TDP और जनसेना, फाइनल हुई डील, 6 साल बाद चंद्रबाबू की राजग में वापसी

नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जनसेना पार्टी साथ मिलकर लड़ेंगी। इसका ऐलान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर किया। शनिवार को दूसरे दौर की बातचीत के बाद दोनों दलों ने एनडीए में शामिल होने पर अपनी मंजूरी दे दी। गठबंधन पर सहमति नायडू, अमित शाह, जेपी नड्डा और पवन कल्याण के बीच दूसरे दौर की बातचीत के दौरान बनी। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।

एनडीए कर देगा विरोधियों का सूपड़ा साफ: नायडू

आंध्र के पूर्व सीएम और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष एन.चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी, बीजेपी और जनसेना के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा और तेदेपा का साथ आना देश और राज्य के लिए लाभदायक है। नायडू ने दावा किया कि लोकसभा और आंध्र विधानसभा चुनाव में तेदेपा-भाजपा-जनसेना गठबंधन विरोधियों का का सूपड़ा साफ कर देगा।

गठबंधन में सीटों का बंटवारा

आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा और जन सेना मिलकर आंध्र प्रदेश में लगभग 8 लोकसभा और 30 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। तेदेपा बची हुईं 17 लोकसभा सीट और 145 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इनमें से भाजपा आंध्र प्रदेश की करीब 6 लोकसभा और 10 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती है।

2018 में टूटा था गठबंधन?

इससे पहले TDP और भाजपा का 2019 के लोकसभा चुनाव में गंठबंधन हुआ था। हालांकि बाद में TDP ने NDA से बाहर जाने का फैसला ले लिया था। उस समय आंध्र प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिलने से नाराज चंद्रबाबू नायडू NDA से एक्जिट हो गए थे। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने आंध्र के साथ किए अपने वादे नहीं निभाए। हालांकि रिश्तों पर जमी ये बर्फ उस समय पिघलने लगी थी जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चंद्र बाबू नायडू की मुलाकात हुई थी। इसके बाद बीजेपी की तरफ से TDP को NDA में वापस आने का ऑफर दिया गय़ा। दो दौर की बातचीत के बाद अब TDP ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही हाल ही में गेलुरू सुपर स्टार पवन कल्याण ने भी जनसेना पार्टी नाम के सियासी दल की स्थापना की थी। वह भी TDP के साथ NDA का हिस्सा बनने पर राजी हो गया है।

ये भी पढ़ें-शरद पवार के पोते के खिलाफ ED का एक्शन, 50 करोड़ की प्रॉपर्टी को किया अटैच; जानें क्या है मामला

संबंधित खबरें...

Back to top button