
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। वीडी शर्मा ने कहा- जब 28 विधानसभाओं के उपचुनाव थे कमलनाथ जी… जब सरकार आपके नेतृत्व में दिग्विजय सिंह के इशारे पर चल रही थी। 15 महीने में हर गरीब के हक और अधिकार को छीन लिया था। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि 28 विधानसभाओं के उपचुनाव थे कमलनाथ जी तब भी आप कुछ कह रहे थे, जनता ने आपको जवाब देकर आईना दिखा दिया था।
#कमलनाथ जी जब #सरकार आपके नेतृत्व में #दिग्विजय_सिंह के इशारे पर चल रही थी। 15 महीने में आपने हर गरीब के हक और अधिकार को छीन लिया था। #मध्य_प्रदेश में जब भी #चुनाव होते हैं, जनता आपको आईना दिखा देती है। चिंता मत करिए 2023 में आपको और गहराई से आईना दिख जाएगा : #वीडी_शर्मा, बीजेपी… https://t.co/4kkquNnxEA pic.twitter.com/4KhM3vJIQm
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 14, 2023
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जब भी मध्य प्रदेश में चुनाव होते हैं। जनता आपको आईना दिखा देती है। नगर निगम में भी दिखाया, नगर पालिका, नगर परिषद, सरपंचों में भी दिखाया। कमलनाथ जी चिंता मत करिए 2023 भी आएगा जनता आपको और गहराई से आईना दिखाएगी जाएगा।
आप पार्टी को लेकर वीडी शर्मा ने क्या कहा ?
आप पार्टी के विधानसभा चुनाव पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि एक और तंत्र विकसित हो रहा है। हमें उसकी चिंता नहीं है, हम अपने काम पर यकीन रखते हैं और हम अपना काम कर रहे हैं।