
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 6 मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं जबकि दो को टिकट नहीं दिया गया है। पार्टी ने इससे पहले 21 अक्टूबर को अपनी पहली सूची में 99 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा अब तक 121 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।
दूसरी लिस्ट में मौजूदा विधायक भी शामिल
दूसरी सूची के अनुसार पार्टी ने वाशिम और गढ़चिरौली के मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है जबकि अकोट, नासिक सेंट्रल, पेन, खड़कवासला, पुणे छावनी और उल्हासनगर के छह मौजूदा विधानसभा सदस्यों को इस बार भी उम्मीदवार बनाया गया है। विधान परिषद के दो सदस्यों गोपीचंद पाडलकर और रमेश कराड को भी टिकट दिया गया है। पाडलकर को जाट जबकि कराड को लातूर ग्रामीण से टिकट दिया गया है।
देखें लिस्ट
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को नतीजे
- महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 को नतीजे आएंगे।
- राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।
- चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।
महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को नामांकन
- चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में नामांकन करने की तारीख 22 अक्टूबर तय की। इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई।
- नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।
- वोटिंग की तारीख 20 नवंबर है।
- नतीजों की तारीख 23 नंवबर है।
महाराष्ट्र में गिर गई थी ठाकरे सरकार
राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। 2022 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, शिवसेना के राजनेता एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के 40 विधायकों के साथ भाजपा के साथ सरकार बनाई और शिंदे नए मुख्यमंत्री बने। 2023 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजित पवार गुट भी सरकार में शामिल हो गया।