PlayBreaking News

Lok Sabha Elections 2024 : BJP की मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष; निर्मला सीतारमण होंगी संयोजक, देखें LIST

Follow on Google News
Lok Sabha Elections 2024 : BJP की मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष; निर्मला सीतारमण होंगी संयोजक, देखें LIST
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 27 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति के गठन को मंजूरी दी है।

कमेटी में चार राज्यों के CM का भी नाम

समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर के अलावा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ पूर्व उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। मुख्यमंत्रियों में गुजरात के भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के हिमंत विश्व शर्मा और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय के नाम हैं। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे के नाम हैं। समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, ओ पी धनखड़, अनिल एंटनी शामिल हैं। https://twitter.com/ANI/status/1774014740043538815?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1774014740043538815%7Ctwgr%5Ea327bebe91a37b3f028ffc48bd4ad13733efe1ed%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.zeebiz.com%2Fhindi%2Feconomy%2Fpolicy-initiatives%2Fbjp-president-jp-nadda-announces-the-election-manifesto-committee-for-the-lok-sabha-elections-2024-committee-will-be-headed-by-defence-minister-rajnath-singh-163376

घोषणा पत्र में इन वर्गों पर विशेष फोकस

गौरतलब है कि भाजपा ने पिछले माह ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पार्टी ने लोगों से सुझाव मांगने के लिए अलग-अलग इलाकों में 'रथ' भी रवाना किए थे। भाजपा अपने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र' कहती है। जानकारी के मुताबिक, इस बार का घोषणा पत्र गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। पार्टी का इस बार का घोषणा पत्र 2047 तक देश को विकसित बनाने की ‘योजना' पर भी आधारित होगा। सूत्रों की मानें तो 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। ये भी पढ़ें- बेटे के बाद मां का भी कांग्रेस से मोह भंग… भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, बीजेपी में हुईं शामिल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts