राष्ट्रीय

BJP से निष्कासित नुपूर शर्मा को मिला हथियार का लाइसेंस, दिल्‍ली पुलिस ने बताई वजह

भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने हथियार का लाइसेंस जारी किया है। बताया जा रहा है कि उन्हें आत्मरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इसी को देखते हुए सेल्फ डिफेंस के लिए यह आर्म लाइसेंस दिया गया है।

पैगंबर मुहम्मद पर की थी अभद्र टिप्पणी

दरअसल, 26 मई को एक न्यूज चैनल पर ज्ञानवापी मामले को लेकर हो रही डिबेट में भाजपा नेता नूपुर शर्मा भी मौजूद थीं। इस दौरान पूछे गए एक सवाल पर नूपुर ने पैगंबर साहब और उनकी तीसरी पत्नी, आयशा के बारे में विवादास्पद बयान दिया था। जिसपर कई मुस्लिम संगठनों ने नाराजगी जताई और देश-विदेश हर जगह भारी विरोध हुआ। जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। नूपुर शर्मा बीजेपी में प्रवक्ता थीं। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद नूपुर ने माफी मांग ली थीं।

नूपुर का समर्थन करने पर हुईं हत्याएं

नूपुर शर्मा पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में कई राज्यों में केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा उनका समर्थन करने पर कई लोगों की हत्या भी हुई है। राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयाल और पुणे में केमिस्ट उमेश कोल्हे की नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर हत्या भी कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही देशभर में उनके खिलाफ दायर केसों को एक जगह ट्रांसफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें- उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की बर्बरता से हत्या, कपड़े का नाप देने के बहाने से गला रेता

संबंधित खबरें...

Back to top button