तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा...बिलासपुर थाने में गुंडागर्दी, बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने जड़े थप्पड़; VIDEO VIRAL

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थाने के अंदर ASI द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो वायरल हो गया है। SSP ने आरोपी ASI को सस्पेंड कर दिया है और पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
बिलासपुर थाने में गुंडागर्दी, बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने जड़े थप्पड़; VIDEO VIRAL

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से पुलिस के व्यवहार पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बीजेपी कार्यकर्ता को थाने में ही ASI ने थप्पड़ मार दिए। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ASI को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी मुलाकात ASI दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने अपने केस की स्थिति पूछी और जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की बात कही। इसी बात पर ASI नाराज हो गया।

थाने में की मारपीट

पीड़ित विनोद जायसवाल का आरोप है कि ASI ने गाली-गलौज करते हुए उसे 15 से 20 थप्पड़ मार दिए। घटना के दौरान थाने में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। मारपीट के दौरान ASI ने धमकी दी कि तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।

रिश्वत मांगने का भी आरोप

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि ASI जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के बदले पैसे मांग रहा था। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें: कमरे पर नहीं आई तो मर जाऊंगा... भोपाल में सुसाइड ड्रामा कर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

LIVE CCTV वीडियो हुआ वायरल

इस पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें ASI द्वारा मारपीट की घटना कैद है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाने से ही किसी पुलिसकर्मी ने बाहर भेजा, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

SSP ने लिया एक्शन, ASI सस्पेंड

मामले की जानकारी मिलते ही रजनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।

पीड़ित विनोद जायसवाल ने इस घटना की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसी थाने में ASI के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मारपीट के कारण विनोद का कान सुन्न पड़ गया है और उन्हें सुनने में दिक्कत व सिरदर्द की शिकायत है। बताया जा रहा है कि विनोद जायसवाल पहले कोयले के कारोबार से जुड़े रहे हैं। वे भाजपा नेता घनश्याम रात्रे के करीबी माने जाते थे और अब खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताते हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts