Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर:भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों की ठगी, माइनिंग में इन्वेस्ट कर मुनाफे का दिया था लालच; पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा नेत्री ने रांची के कारोबारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि कारोबारी ने पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर माइनिंग कारोबार में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपए ऐंठ लिए। आरोप है कि इसी दौरान दिल्ली में महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया।
भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों की ठगी, माइनिंग में इन्वेस्ट कर मुनाफे का दिया था लालच; पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी कारोबारी से उसकी मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में हुई थी। कारोबारी ने खुद को बड़ा व्यवसायी बताते हुए माइनिंग सेक्टर में निवेश का प्रस्ताव दिया था। भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने महिला से अलग-अलग माध्यमों से करोड़ों रुपए लिए। जब महिला ने रकम वापस मांगी, तब आरोपी ने धमकियां देना शुरू कर दी। पुलिस अब कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन और चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

माइनिंग निवेश के नाम पर बढ़ाई नजदीकियां

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी पहचान झारखंड के रांची निवासी कारोबारी से दिल्ली में हुई थी। कारोबारी ने खुद को प्रभावशाली बिजनेसमैन बताते हुए माइनिंग कारोबार में भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया। महिला भी राजनीतिक गतिविधियों के चलते दिल्ली आती-जाती थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उससे संपर्क बढ़ाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और कारोबारी ने साझेदारी का प्रस्ताव रखा। महिला का आरोप है कि इसी भरोसे के आधार पर उसने निवेश करना शुरू किया। आरोपी लगातार बड़े रिटर्न का लालच देकर रकम लेता रहा।

ये भी पढ़ें: India US Relations: भारत दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कही बड़ी बात, बोले- इंडिया अहम पार्टनर

दुष्कर्म का लगाया आरोप

भाजपा नेत्री ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कारोबारी ने भरोसे का गलत फायदा उठाया। महिला के मुताबिक आरोपी ने दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद आरोपी लगातार मानसिक दबाव बनाता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी महिला को बदनाम करने की धमकी देकर पैसों की मांग भी करता था। महिला ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। आखिरकार उसने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

अलग-अलग किस्तों में लिए ढाई करोड़ रुपए 

महिला ने पुलिस को बताया कि कारोबारी ने अलग-अलग किश्तों में करीब ढाई करोड़ रुपए लिए थे। रकम आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से ट्रांसफर की गई थी। आरोपी बार-बार नकद निवेश और बड़े मुनाफे का झांसा देता रहा। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तब आरोपी ने कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि कारोबारी उसे डराकर अवैध वसूली करना चाहता था। पुलिस अब लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले में कई डिजिटल सबूत भी जुटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Peoples Interview : रेवेन्यू कलेक्शन के साथ अफसरों को तनाव रहित रखने पर जोर : सृजनी मोहंती

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सिविल लाइन पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच तेज कर दी है। पुलिस मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम झारखंड भी पहुंची थी, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और कारोबारी हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts