बिहार CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी : ऑफिशियल ई-मेल पर आया मैसेज, अलकायदा ग्रुप के नाम से मिला मेल; FIR दर्ज

पटना। बिहार की राजधानी पटना में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अलकायदा नाम के एक ग्रुप से सीएमओ ऑफिस को E-Mail आया है। धमकी भरा ई-मेल सीधे तौर पर CMO के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजा गया था। जिसमें CMO को बम से उड़ाने की बात लिखने के साथ ही 'अलकायदा ग्रुप' लिखा हुआ था।
इसके बाद पटना पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सीएमओ ऑफिस जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही ATS ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
16 जुलाई को आया था धमकी भरा ई-मेल
सिटी एसपी (मध्य) चंद्रप्रकाश ने बताया कि, यह मामला पुराना है। एटीएस (आतंक निरोधक दस्ता) की जांच के बाद प्राथमिकी की गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार, 16 जुलाई को धमकी भरा ई-मेल आया था। इसमें CMO को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें धमकी दी गई थी कि बिहार की स्पेशल पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इसे हल्के में लेने की कोशिश न करें। मेल अलकायदा ग्रुप के नाम से भेजा गया था। इस मामले में सचिवालय थाना में 2 अगस्त को थानेदार संजीव कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार, धमकी ई-मेल आईडी 'achw700@gmail.com' से भेजी गई थी। अब पुलिस संबंधित मेल आईडी के बारे में पता लगा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये ई-मेल आईडी किसकी है? सच में ये धमकी किसी अलकायदा ग्रुप ने भेजी है? इस तरह के कई सवाल हैं, जिसके जवाब पुलिस अपने जांच के जरिए तलाश रही है। अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 351 (4), (3) और 66 (एफ) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।




















