जबलपुरमध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बोले- हम गुमनाम शहीदों को याद कर रहे हैं, राजा हिरदेशाह की प्रतिमा का किया अनावरण

नरसिंहपुर जिले के केरपानी में गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने 1842 की बुंदेला क्रांति के महानायक राजा हिरदेशाह की अष्ठ धातु से निर्मित 11 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वन मंत्री विजय शाह, सांसद राव उदयप्रताप सिंह सहित स्थानीय विधायक मौजूद रहे।

‘हम गुमनाम शहीदों को याद कर रहे हैं’

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान पर पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नरसिंहपुर जिले में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम गुमनाम शहीदों को और उनके बलिदानों को याद कर रहे हैं।

पुस्तक विमोचन किया

जिले में हीरापुर के राजा हिरदेशाह लोधी के राज परिवार सहित अंग्रेजी हुकूमत से संघर्ष की गौरव गाथा के प्रमुख अंश समेटे एक पुस्तक राजा हिरदेशाह लोधी का विमोचन भी किया गया।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button