कोरोना वाइरसताजा खबरस्वास्थ्य

Corona Cases India : देश में चिंताजनक हुए कोरोना के हालात, 24 घंटे में साढ़े 5 हजार से ज्यादा केस; इन राज्यों में हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोन के 5,676 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में 3-3, कर्नाटक में 2 और गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र व तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 3,761 लोग ठीक भी हुए। वहीं अब देश में एक्टिव केस की संख्या 37 हजार के पार हो गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 5,676

एक्टिव केस : 37,093

कुल मामले : 4,47,68,172

कुल रिकवरी : 4,42,00,079

कुल मृत्यु : 5,31,000

कुल वैक्सीनेशन : 220.66 करोड़

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में इस वक्त एक्टिव केस 0.08% हैं, जबकि अब तक कुल संक्रमितों में से 98.73 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.88% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.81% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग की चिंता जायज!

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज से दो दिन तक देशभर में कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल की जा रही है। अस्पतालों में मॉकड्रिल के जरिए कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। ये मॉकड्रिल सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में की जा रही है।

देखा जा रहा है कि, कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐेसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता जायज है क्योंकि जिस प्रकार से देशभर में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है, यदि कोरोना ने दस्तक दी तो स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए तैयार रहना होगा।

तीन राज्यों ने मास्क किया अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य है। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है। वहीं केरल में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

मई से रोजाना आ सकते हैं 20 हजार केस

IIT कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि, देश में जो कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वो सामान्य खांसी-जुकाम की तरह रहेगा। देश में कोरोना के केस बढ़ना नेचुरल इम्युनिटी कम होने के संकेत हैं। देश में आने वाले 2 महीनों में कोरोना के केस हर रोज 15 हजार से 20 हजार तक आ सकते हैं। हालांकि, कोरोना को अन्य सीजनल बीमारी की तरह नहीं देख सकते, क्योंकि पता नहीं कौन सा वैरिएंट कितना खतरनाक निकल आए।

संबंधित खबरें...

Back to top button