अन्यमनोरंजन

Bigg Boss 15: निशांत भट्ट से बहसबाजी के बाद फूट-फूटकर रोईं तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल से भिड़ गईं नेहा भसीन

बिग बॉस 15 को शुरू हुए 7 हफ्तों से ज्यादा समय हो चुका है। इस दौरान शो में लगातार हो रहे बवाल दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच नजदीकियां देखने को मिलती हैं तो कभी तीखा गुस्सा। शो में बीते दिनों ट्रॉफी की दावेदारी साबित करने के लिए बिग बॉस ने सभी सदस्यों को वीआईपी कंटेस्टेंट बनने का मौका दिया था। वहीं अब शो का एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें एक ओर जहां तेजस्वी प्रकाश रोते हुए दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट से भिड़ते हुए दिख रही हैं।

रो पड़ीं तेजस्वी

प्रोमो में दिख रहा है कि निशांत, राजीव और प्रतीक किचन में खाने पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंची तेजस्वी राजीव से पूछती है कि ‘लंच का क्या करने वाले हैं’। हालांकि, तेजस्वी की बात सुनने के बाद भी प्रतीक और निशांत राजीव से अलग बात करने लग जाते हैं।

https://www.instagram.com/p/CWbDXNnBPuR/?utm_source=ig_web_copy_link

इस पर तेजस्वी बोलती हैं- ‘1 सेकंड मुझसे बात कर लो।’ इस पर निशांत को गुस्सा आ जाता है और वो ‘टॉक टू मी का क्या मतलब है?’ तेजस्वी कहती है कि मैं राजीव से बात कर रही हूं। इसके बाद निशांत राजीव से कहते हैं कि खाने में क्या बनेगा यह हम लोग डिसाइड कर लेंगे। निशांत की यह बात सुन तेजस्वी हैरान रह जाती हैं और उनकी आंखों में आंसू भर आते हैं।

निशांत- प्रतीक से भिड़ीं नेहा

वहीं प्रोमो के दूसरे हिस्से में दिख रहा है कि निशांत, तेजस्वी की बात घर के बाकी सदस्यों को बता रहे होते हैं, उसी दौरान नेहा भसीन को किसी बात पर गुस्सा आ जाता है। नेहा पहले निशांत भट्ट से लड़ती हैं, उसके बाद वो प्रतीक सहजपाल को तो धक्का तक दे देती हैं। इसके बाद नेहा जोर जोर से चिल्लाते हुए कहती हैं- ‘सिर्फ तुम बात करोगे क्या यहां पर?’

बेघर हुईं अफसाना

अफसाना खान ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट राजीव अदतिया पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। इसके अवाला उन्होंने ये भी कहा कि राजीव ने वॉशरूम तक उनका पीछा किया। अफसाना के इस बयान से राजीव के साथ ही शमिता शेट्टी और जय भानुशाली भी शॉक्ड हो गए। अफसाना के आरोप के बाद बिग बॉस ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें घर से बेघर करने का एलान कर दिया।

संबंधित खबरें...

Back to top button